Manesar Kaand : पेट्रोल बम से मानेसर को जलाने की साजिश का खुलासा, Whatsapp ग्रुप पर बनी प्लानिंग, जानें पूरी ख़बर

Manesar Kaand : बीती 9 अप्रैल को न्यूनतम वेतन बढाने की मांग को लेकर मानेसर में हुए बवाल के दौरान मानेसर को जलाने की गहरी साजिश का खुलासा हुआ है । गुरुग्राम पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए 6 आरोपियों से पूछताछ के बाद Whatsapp Chat सामने आई हैं जिनसे खुलासा हुआ है कि 9 अप्रैल को मानेसर में पेट्रोल बम के जरिए जलाने की साजिश रची गई । पुलिस जांच में ये भी खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरोपियों को गुरुग्राम से कोई लेना देना नहीं है । सभी 6 आरोपी मानेसर में काम भी नहीं करते हैं ।

व्हॉट्सएप ग्रुप पर रची साजिश

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 6 आरिपियों के मोबाइल फोन की जांच के दौरान व्हॉट्सएप चैट मिली हैं जिनमें आरोपियों ने मानेसर की फैक्ट्रियों को पेट्रोल बम से जलाने और मैनेजर को मारने की गहरी साजिश रची थी । संदीप कुमार ने बताया कि रात में फैक्ट्रियों को जलाने की साजिश रची गई थी । व्हॉट्सएप ग्रुप में जिन लोगों ने भड़काऊ मैसेज लिखे उनका गुरुग्राम की किसी कंपनी से कोई लेनादेना नहीं है ।

 

अपराध शाखा मानेसर, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए दंगा भड़काने, साजिश रचने के आरोप में 06 मुख्य आरोपियों को दिनांक 13.04.2026 को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान 1. आकाश निवासी भरान जिला रोहतक, 2. हरीश चन्द निवासी किलबोखाल जिला पोडीगडवाल (उत्तराखण्ड) 3. पिन्टू कुमार यादव निवासी परसाही सिरसिया जिला मधुबनी (बिहार), 4. राजू सिहं निवासी निवार मण्डी जिला उद्यमसिहं नगर (उत्तराखण्ड), 5. श्यामबीर निवासी गूरा बरेला जिला बदायू (उत्तर-प्रदेश) व 6. अजीत सिंह निवासी लखमीरवाला जिला जीन्द (हरियाणा) के रूप में हुई है।

 

मानेसर में हुए बवाल के मामले में अब तक कुल 61 आरोपियों की गिरफ्तार हो चुकी है जिनमें से कुछ की जमानत हो गई है जबकि अभी भी जेल में कुछ आरोपी बंद हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤