Gurugram के सिकंदरपुर में बड़ी छापेमारी: 206 KG सिंगल-यूज प्लास्टिक जब्त, 25 हजार का जुर्माना लगाया

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना था। निरीक्षण के दौरान नागरिकों और दुकानदारों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें पर्यावरण हित में इसका उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।

Gurugram : हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) ने नगर निगम गुरुग्राम (MCG) एवं राइजिंग फाउंडेशन के सहयोग से आज गांव सिकंदरपुर में सिंगल-यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध के खिलाफ एक सख्त जागरूकता सह-छापेमारी अभियान चलाया। इस अभियान के तहत संयुक्त टीमों ने बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों का गहन निरीक्षण किया और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की।

सख्त कार्यवाही के दौरान, संयुक्त निरीक्षण टीम ने कुल 206 किलोग्राम सिंगल-यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की। इसके साथ ही, प्लास्टिक प्रतिबंध के नियमों की अवहेलना करने वाले दुकानदारों और संस्थाओं पर ₹25,000 के चालान जारी किए गए।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देना था। निरीक्षण के दौरान नागरिकों और दुकानदारों को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें पर्यावरण हित में इसका उपयोग न करने की सख्त हिदायत दी गई।

निरीक्षण टीम में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से क्षेत्रीय अधिकारी (गुरुग्राम उत्तर) अंकाक्षा तंवर, सहायक पर्यावरण अभियंता कामेश, एमसीजी से सहायक स्वच्छता निरीक्षक भूपेंद्र व सहायक पर्यावरण अभियंता आरशि गहलावत शामिल रहे।

अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि यह निरीक्षण अभियान भविष्य में भी नियमित रूप से जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी रियायत के सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आह्वान किया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!