Major Action : VIP मूवमेंट में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 2 DCP को नोटिस, SHO समेत कई पुलिसकर्मी सस्पेंड
गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर का कड़ा रुख: लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई, इंटेलिजेंस इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच शुरू

Major Action/गुरुग्राम:
अति विशिष्ट मेहमान (VIP) के गुरुग्राम दौरे के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुए व्यवधान को पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम ने बेहद गंभीरता से लिया है। मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।
Major Action
जानकारी के अनुसार, कल अति विशिष्ट मेहमान के आगमन के दौरान VIP सुरक्षा और कारकेड (काफिले) के आवागमन में व्यवधान उत्पन्न हो गया था। इस मामले में जवाबदेही और जिम्मेदारी तय करते हुए पुलिस आयुक्त ने पुलिस उपायुक्त पश्चिम (DCP West) और पुलिस उपायुक्त अपराध (DCP Crime) को कारण बताओ (Major Action) नोटिस जारी किया है।
Major Action
इसके अलावा, सुरक्षा में हुई चूक के चलते थाना प्रबंधक (SHO) सिविल लाइन्स, उनके साथ मौके पर ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों और SIS पश्चिम के इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं, इंटेलिजेंस इंचार्ज के खिलाफ भी गहन विभागीय जांच के आदेश जारी किए गए हैं।
Major Action
मामले पर कड़ा संदेश देते हुए पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि VIP सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, तालमेल की कमी या ड्यूटी के प्रति शिथिलता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की बाधा आती है, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कठोरतम विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि गुरुग्राम पुलिस के लिए VIP सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुरक्षा सर्वोपरि है।
