VIP Duty में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, SHO समेत 17 पुलिसकर्मी सस्पेंड

सुरक्षा में चूक और इंटेलिजेंस फेलियर का मामला; गुरुग्राम पुलिस ने जारी किए निलंबन के आदेश

VIP Duty/गुरुग्राम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे के दौरान VIP Duty में हुई गंभीर लापरवाही के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई और इंटेलिजेंस फेलियर के आरोप में सिविल लाइंस थाने के एसएचओ समेत 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।


VIP Duty : प्रदर्शनकारियों ने दिखाया था विरोध

दरअसल, मुख्यमंत्री के काफिले की आवाजाही के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए प्रदर्शनकारियों ने VIP रूट (VIP Duty) पर बाधा पहुंचाई थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह पूरी तरह से इंटेलिजेंस नेटवर्क के नाकाम रहने और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता में कमी का मामला है। मामला सामने आते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए थे, जिसके बाद यह निलंबन की कार्रवाई की गई है।


VIP Duty : कार्रवाई के मुख्य बिंदु

  • एसएचओ सहित 17 पर गिरी गाज: सस्पेंड होने वालों में सिविल लाइंस थाने के एसएचओ विजेंद्र कुमार, दो एएसआई (चांद राम और अमित कुमार) समेत कुल नौ पुलिसकर्मी शामिल हैं।

  • QRT और सिक्योरिटी ब्रांच भी लपेटे में: सिविल लाइंस पुलिस के अलावा क्विक रिस्पांस टीम (QRT West) के इंचार्ज समेत छह पुलिसकर्मी और एसआईएस (SIS) सुरक्षा शाखा के एक एएसआई को भी निलंबित किया गया है।

  • गोपनीय रखी गई सूची: हालांकि पुलिस विभाग के आधिकारिक प्रवक्ताओं ने प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए सस्पेंड हुए कर्मियों के नामों की आधिकारिक सूची सार्वजनिक करने से इनकार कर दिया है।

मामले की विभागीय जांच जारी है और अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि VIP Duty/VIP सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤