SIR-2026: वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने व संशोधन कराने का मौका, 30 अगस्त तक करें आवेदन

18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा फॉर्म-6 भरकर बनवा सकते हैं वोट; ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधाएं उपलब्ध

SIR-2026/गुरुग्राम
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त (डीसी) उत्तम सिंह ने विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत जिले के सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हर पात्र नागरिक का सही विवरण के साथ वोटर लिस्ट में नाम दर्ज होना जरूरी है। इसके लिए नागरिक आवश्यकतानुसार दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।


SIR-2026 : वोटर लिस्ट में सुधार के लिए उपलब्ध प्रपत्र (Forms)

  • नया वोट बनवाने के लिए (फॉर्म-6): जिन नागरिकों की आयु 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या इससे अधिक है और उनका नाम दर्ज नहीं है, वे फॉर्म-6 भरें।

  • नाम कटवाने के लिए (फॉर्म-7): किसी मतदाता का नाम स्थानांतरण, मृत्यु या दोहरी प्रविष्टि के कारण हटाना हो, तो इसके लिए फॉर्म-7 भरना होगा।

  • विवरण में सुधार के लिए (फॉर्म-8): नाम, आयु, पता, फोटो या किसी अन्य विवरण में त्रुटि को दुरुस्त कराने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।


SIR-2026 : आवेदन करने की प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तारीखें

  • विशेष अभियान दिवस: SIR-2026 के तहत 22-23 अगस्त और 29-30 अगस्त को विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जा रहे हैं, जहां नागरिक आसानी से अपने दावे एवं आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं।

  • आवेदन की अंतिम तिथि: मतदाता सूची से जुड़े सभी कार्यों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 तय की गई है।

  • आवेदन के माध्यम: नागरिक घर बैठे चुनाव आयोग के आधिकारिक पोर्टल Voters Service Portal के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा अपने क्षेत्र के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ERO) या सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (AERO) कार्यालय में जाकर व्यक्तिगत रूप से भी फॉर्म जमा कराया जा सकता है।


SIR-2026
: जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष रूप से युवाओं से आगे आकर मतदाता सूची में पंजीकरण कराने का आह्वान किया है। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए नागरिक मतदाता हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क कर सकते हैं या Election Commission of India की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤