Killer Draftsman : ड्रॉफ्ट्समैन ने मोबाइल फोन हैक करने के शक में साथी का गला काटा, हत्या के 2 आरोपी गिरफ्तार
ईमेल आईडी को लेकर शराब पीते वक्त हुआ था विवाद; पुलिस ने बिहार के नवादा से दबोचा

Killer Draftsman/गुरुग्राम
थाना सेक्टर-14 क्षेत्र के ईस्ट राजीव नगर में हुई एक सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नक्शा बनाने का काम करने वाले (ड्रॉफ्ट्समैन) सुजीत कुमार खानवर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को बिहार के नवादा से गिरफ्तार कर लिया है। वारदात की वजह मोबाइल फोन हैक करने का संदेह और ईमेल आईडी को लेकर हुआ विवाद बताई जा रही है।
बिल देने पहुंचे मकान मालिक को मिला था शव : Killer Draftsman
यह खौफनाक वारदात 13 अगस्त 2026 को सामने आई थी। ईस्ट राजीव नगर स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सुजीत (निवासी जौनपुर, उत्तर प्रदेश) का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा मिला था। उसका गला चाकू से काटा गया था। मकान मालिक जब बिजली का बिल देने गए और दरवाजा बंद पाया, तो उन्होंने किसी तरह दरवाजा खोलकर देखा। अंदर का मंजर देखकर उन्होंने तुरंत सेक्टर-14 पुलिस को सूचना दी।
Killer Draftsman : मामले से जुड़े मुख्य बिंदु
बिहार से दबोचे गए आरोपी: पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के आधार पर वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को 21 अगस्त 2026 को नवादा (बिहार) से गिरफ्तार किया।
आरोपियों की पहचान: गिरफ्तार आरोपियों में केशव (30 वर्ष), निवासी गांव कुहीला, जिला नवादा (बिहार) और राहुल (19 वर्ष), निवासी गांव कनिकोंड, जिला कोडरमा (झारखंड) शामिल हैं।
फोन हैकिंग का था शक: मृतक सुजीत नक्शा बनाने के साथ-साथ गार्ड की नौकरी भी करता था। आरोपी Killer Draftsman भी ड्रॉफ्ट्समैन (नक्शा बनाने) का काम करते थे, जिससे इनके बीच व्यावसायिक संपर्क था। आरोपियों को शक था कि सुजीत ने उनके एक साथी का मोबाइल फोन हैक कर लिया है।
शराब की महफिल में बढ़ा विवाद: घटना वाले दिन सभी आरोपी और मृतक एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान ईमेल आईडी और फोन हैकिंग को लेकर बहस शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने धारदार चाकू से सुजीत का गला काटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।
3 दिन की पुलिस रिमांड: पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस हिरासत रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों को जोड़ा जाएगा।
