CM Nayab Saini का बड़ा एक्शन: 6 जिलों के पटवारी निलंबित, E-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर फ़र्ज़ी रिपोर्टिंग का पर्दाफाश

नायब सिंह सैनी ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र किसान तक बिना किसी भेदभाव के सरकारी सहायता पहुँचे।

CM Nayab Saini : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल (e-Kshatipurti Portal) पर हुए बड़े घोटाले पर सख़्त रुख अपनाया है। फसल खराबे से संबंधित एक ही फोटो को बार-बार अपलोड कर सरकारी खजाने के दुरुपयोग और धोखाधड़ी करने के मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए, मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रभाव से 6 पटवारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद, राजस्व विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी है। जिन पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, वे इन जिलों से संबंधित हैं:

  • जुई खुर्द (भिवानी)

  • बोरीपुर (कुरुक्षेत्र)

  • कालवन (जींद)

  • जंडवाला (फतेहाबाद)

  • पटौदी (गुरुग्राम)

  • निमली (दादरी)

मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है कि इस धोखाधड़ी में शामिल अन्य दोषियों पर भी कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए गहन जाँच जारी रहेगी।

 नायब सिंह सैनी ने राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र किसान तक बिना किसी भेदभाव के सरकारी सहायता पहुँचे।

उन्होंने राजस्व विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा को निर्देश दिया कि सभी जिला उपायुक्तों से इस संबंध में तुरंत रिपोर्ट मांगी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित किसानों को अगले एक सप्ताह के भीतर मुआवज़ा जारी कर राहत प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मॉनसून के दौरान हुई अधिक वर्षा से हुए नुकसान की भरपाई के लिए जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए थी। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि कई स्थानों पर पटवारियों ने गलत रिपोर्टिंग की, और यहाँ तक कि जहाँ नुकसान नहीं हुआ था, वहाँ भी फ़र्ज़ी दावे किए गए। विशेष रूप से एक ही फ़ोटो को बार-बार अपलोड करके सरकारी धन का दुरुपयोग करने का प्रयास किया गया, जिस पर यह कठोर कार्रवाई की गई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤