Aaj Ka Rashifal: मिथुन समेत इन चार राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Today Horoscope: आज के राशिफल के अनुसार मेष राशि वाले यात्रा पर निकल सकते हैं। मिथुन राशि वालों का अब हमसफ़र से आज दिन खुशी से भरा रहेगा। यहाँ से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

Aaj Ka Rashifal: आज के राशिफल के अनुसार मेष राशि वाले यात्रा पर निकल सकते हैं। मिथुन राशि वालों का अब हमसफ़र से आज दिन खुशी से भरा रहेगा। यहाँ से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।

मेष राशि- यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। एक रंगीन और सुखद दिन।

कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी होगा। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम-संतान का साथ होगा।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। मानसिक स्थिति थोड़ी सी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। स्वास्थ्य भी करीब-करीब ठीक रहेगा।

कन्या राशि- गृहकलह के संकेत हैं। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी होगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ अच्छा होने वाला है।

वृश्चिक राशि- धन का आगमन बढ़ेगा। कुटुंब सुख का लाभ लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान भी अच्छा। व्यापार भी अच्छा।

धनु राशि- जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं होंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। खर्च की अधिकता होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा है।

कुंभ राशि- आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा है।

मीन राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। पिता का साथ। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा रहेगा। Aaj Ka Rashifal

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!