LPG Cylinder : देश में अब और महंगा हुआ घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर, जानिए पेट्रोल-डीज़ल के दामों के हालात !

LPG Cylinder : देश में एक बार फिर से घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में बढोतरी हुई है । ये कीमते आज यानि कि 7 जून से ही लागू हो गई हैं । दुनिया में अस्थिरता और ईरान यूएस युद्ध के चलते गैस सिलेंडरों के दामों में बढोतरी की गई है । ये बढोतरी पूरे देश में एक साथ लागू हो गई है ।

कितने बढ़े दाम ?

जानकारी के अनुसार सात जून से देश में घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में 29 रुपए की बढोतरी कई है । अब गुरुग्राम में 14 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपए हो गई है । तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में इजाफा हुआ है । कुछ दिन पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी बढोतरी हुई थी ।

दूसरे ईंधन भी हुए महंगे !

ईरान संकट के बीच गैस कोई अकेले महंगी नहीं हुई है बल्कि पेट्रोल डीज़ल के दाम भी बढे हैं । पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल-डीज़ल और सीएनसी के दामों में 6 से 8 रुपए की बढोतरी हुई है । RBI ने भी इस साल महंगाई दर अनुमान को 4.6 से बढाकर 5.1 कर दिया है । गैस सिलेंडरों के बीच राहत की बात ये है कि आज पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button