Earthquake : भूकंप के झटकों से हिल गए हरियाणा-पंजाब और हिमाचल, जानिए कहां रहा भूकंप का केन्द्र !

Earthquake : बीती रात हरियाणा पंजाब और हिमाचल में भूकंप के झटके महसूस किए गए । हिमाचल में आए भूकंप के झटकों की कंपन पंजाब और हरियाणा तक आई । भूकंप की दहशत के चलते लोग अपने घरों से बाहर आ गए । राहत की बात ये है कि अभी तक किसी भी इलाके से किसी प्रकार के कोई नुकसान की खबर नहीं आई है ।

रात दस बजे हिल गई धरती

मिली जानकारी के अनुसार रात करीब 10:04 बजे हरियाणा पंजाब और हिमाचल में कम तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए । भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई है । भूकंप का केन्द्र हिमाचल रहा जिसका असर पंजाब और हरियाणा के कई जिलों तक महसूस किया गया ।

पंचकूला – चंडीगढ़ तक महसूस हुई कंपन

जानकारी के अनुसार हिमाचल के कांगड़ा, शिमला, कुल्लू और चंबा क्षेत्र के इलाकों में ये झटके जोर से महसूस किए गए लेकिन इस भूकंप के झटकों का असर हरियाणा के पंचकूला-अंबाला, यमुनानगर और चंडीगढ़ तक महसूस किए गए हैं । (Earthquake)

हालांकि बीती रात आए भूकंप के इन झटकों से अभी पंजाब हरियाणा और हिमाचल से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button