Live In Partner ने ‘प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइज़र डालकर लगा दी आग’, Gurugram के PG में बीती खौफ़नाक़ रात की पीड़िता ने बताई आपबीती

Live In Partner : गुरुग्राम के बादशाहपुर इलाके के एक पीजी में त्रिपुरा की युवती पर बीती भयानक रात का सच सामने आया है । युवती ने जो पुलिस को बयान दिया उसके सच्चाई सुन कर किसी की भी रुह कांप जाएगी । पीडिता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि जिससे वो प्यार करती थी उसने ना केवल उसके साथ मारपीट की बल्कि उसके साथ बलात्कार किया और उसने युवती के प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइज़र डालकर उसमें आग लगा दी ।

लिव इन पार्टनर निकला ‘हैवान’

दरअसल गुरुग्राम पुलिस को 19 फरवरी को एक शिकायत मिली कि गुरुग्राम के बादशाहपुर एरिया में सेक्टर 69 के Great PG में त्रिपुरा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती को उसे लिव इन पार्टनर ने बुरी तरह पीटा है और वो उस पर अत्याचार कर रहा है । जिस सूचना पर बादशाहपुर थाने की टीम ग्रेट पीजी पर पहुंची और युवती को रेस्क्यू कराया ।

पुलिस ने मौके से युवती के लिव इन पार्टनर आरोपी युवक को भी हिरासत  में ले लिया । पुलिस को युवती की मां ने ही कॉल करके सूचना दी थी कि उसकी बेटी के साथ उसका लिव इन पार्टनर अत्याचार कर रहा है । पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी युवक और त्रिपुरा की युवती की मुलाकात सोशल मीडिया एप के जरिए सितंबर 2025 में हुई ।

शादी का झांसा देकर किया रेप (Live In Partner)

पीडिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि युवती गुरुग्राम की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में BSC Biotec 2nd Year की पढाई कर रही है । युवती ने बताया कि 6 सितंबर 2025 को युवती की मुलाकात दिल्ली के रहने वाले एक युवक से दिल्ली में एक सोशल मीडिया एप के जरिए हुई ।

इसके बाद युवक से सितंबर के आखिरी सप्ताह में उसके घर पर ही युवती ने मुलाकात की और अपने परिवार वालों से भी मिलवाया । युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर अपने घर पर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाया ।

उसके बाद दोनों के बीच गहरा प्यार हो गया और दोनों गुरुग्राम की अलग अलग सोसाइटी में किराए के फ्लैट में एक साथ रहने लगे । युवती ने अपनी शिकायत में बताया है कि 13 फरवरी को ही आरोपी और युवती बादशाहपुर के सेक्टर 69 में Great PG में रहने के लिए आए और 16 फरवरी को आरोपी ने युवती को पीटना शुरु कर दिया ।

हैवानों की तरह करने लगा मारपीट (Live In Partner)

युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि आरोपी ने युवती को बुरी तरह मारना पीटना शुरु कर दिया । आरोपी ने मारपीट में हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं । युवती ने बताया कि आरोपी ने उसके सिर में स्टील की बोतल मारी ।

कभी युवती के सिर को अलमारी में देकर मारता तो एक बार युवती के सिर में मिट्टी का मटका फोड़ दिया । युवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आरोपी ने उसके प्राइवेट पार्ट में सैनिटाइज़र डालकर आग लगा दी और कहा कि मैं तेरा ऐसा हाल कर दूंगा कि तू कभी मां नहीं बन पाएगी ।

आरोपी ने हैवानियत की हद पार करते हुए युवती को लात-घूंसे मारे और चाकू से भी कट मारा । लगातार दो दिनों तक आरोपी इसी तरह युवती को बुरी तरह पीटता रहा । फिर युवती ने 18 फरवरी को आरोपी के फोन से ही अपनी मां को फोन करके बंगाली में सारी आपबीती बताई जिसके बाद युवती की मां ने पुलिस से संपर्क किया ।

युवती की शिकायत पर जब बादशाहपुर पुलिस ने पीजी पर रेड की तो युवती गंभीर हालत में घायल मिली । जिसके बाद युवती को गुरुग्राम के सेक्टर 10 अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे दिल्ली के AIIMS में रेफर कर दिया जहां युवती का इलाज किया जा रहा है ।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार करके भोंडसी जेल भेज दिया गया है । इस मामले में डॉक्टर की सलाह ली जा रही है युवती को लगी चोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ दर्ज केस में धाराएं जोड़ी जाएंगी और पुलिस केस को इतना मजबूत बनाएगी कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा दिलाई जा सके ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button