ACB का बड़ा एक्शन ! मानेसर में Lady Head Constable 50 हज़ार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Lady Head Constable : गुरुग्राम के मानेसर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर महिला पुलिस थाने में तैनात महिला हेड कॉन्सटेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है । मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए गुरुग्राम में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने महिला थाना मानेसर में तैनात हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है तथा मामले की जांच जारी है ।

इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी द्वारा महिला थाना मानेसर में उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मामले की जांच कर रही हेड कांस्टेबल कविता ने शिकायतकर्ता के भाइयों बलराम और मुकेश के नाम मुकदमे से हटाने के बदले 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

इस मामले में एसीबी गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया। गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल कविता को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ थाना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, गुरुग्राम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तत्काल ब्यूरो को दें, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button