Haryana: हरियाणा में घरों और खेतों का समय निर्धारित , जानिए अब कितने घंटे रहेगी बिजली

Haryana:  हरियाणा समेत पूरे उत्तर भारत में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है, वहीं प्रदेश में बिजली सप्लाई कम कर दी गई है। बिजली निगम ने घरेलू और कृषि के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया है। अब बिजली आपूर्ति खेतों में 8 घंटे तो घरेलू सप्लाई 16 घंटे की गई है। जिसके निर्देश सभी जिलों के सुपरिटेंडिंग इंजिनियर को पत्र भेजकर दिए गए हैं। इस नियम के अनुसार चारों मंडलों में अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई निर्धारित होगी। बता दें कि कुरुक्षेत्र जिला पंचकूला मंडल में आता है, वहीं करनाल, पानीपत रोहतक मंडल में आते हैं।Haryana

घर का समय

हिसार: शाम साढ़े 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक, दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक.
रोहतक: शाम पौने 7 बजे से सुबह पौने 7 बजे तक, दिन में दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक.

पंचकूला: शाम 6 बजे से सुबह साढ़े 6 बजे तक, दिन में साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक.
दिल्ली: शाम सवा 6 बजे से सुबह सवा 6 बजे तक, दिन में साढ़े 11 बजे से 3 बजे तक.Haryana

खेती का समय

रोहतक: रात पौने 11 बजे से सुबह पौने 6 बजे तक, शाम को पौने 6 बजे से पौने 7 बजे तक.
हिसार: रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक, शाम को सवा 5 बजे से सवा 6 बजे तक.

पंचकूला: रात साढ़े 10 बजे से सुबह साढ़े 5 बजे तक, शाम को 6 बजे से 7 बजे तक.
दिल्ली: रात सवा 11 बजे से सवा 6 बजे तक, शाम को 5 बजे से 6 बजे तक.Haryana

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!