Killer Fog : नूंह में दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर 8 वाहन भिड़े, इंस्पेक्टर समेत दो की मौत

Killer Fog : हरियाणा के कई जिलों में सोमवार सुबह सुबह हुए घने कोहरे की वजह से कई सड़क हादसे हुए जिनमें कई लोगों की मौत हो गई । दो भीषण सड़क हादसे फरीदाबाद में हुई जबकि नूंह में भी दो भीषण सड़क हादसे हुए जिसमें सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई । नूहं में एक हरियाणा रोड़वेज बस भी हादसे का शिकार हो गई । गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई ।

नूंह में बड़ा हादसा: 8 वाहन आपस में भिड़े

नूंह जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर गांव रनियाला के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कोहरे के चलते एक के बाद एक कुल 8 वाहन आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में सीआईएसएफ के एक इंस्पेक्टर समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य वाहन क्षतिग्रस्त हो गए । जानकारी मिली है कि घने कोहरे की वजह से एक के बाद एक कई वाहन आपस में भिड़ते चले गए जिससे ये भीषण सड़क हादसा हुआ । इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई ।

नूहं में दूसरा हादसा सोहना रोड़ पर घासेड़ा गांव के पास हुआ जब चंडीगढ जा रही एक हरियाणा रोड़वेज की बस सड़क हादसे का शिकार हो गई । रोडवेज बस के ड्राइवर की सतर्कता के चलते हादसा बड़ा होने से बच गया और बस ड्राइवर साइड से दूसरे वाहन से टकरा गई ।

कोहरे की मार: फरीदाबाद और नूंह में लगातार सड़क हादसे

हरियाणा में घने कोहरे ने एक बार फिर सड़कों को बेहद खतरनाक बना दिया है। सोमवार सुबह फरीदाबाद और नूंह जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कई जगहों पर विजिबिलिटी 5 से 20 मीटर तक सिमट गई, जिससे वाहन चालकों को सामने खड़ा या चल रहा वाहन तक दिखाई नहीं दिया। (Killer Fog)

फरीदाबाद में क्रेटा कंटेनर में घुसी

फरीदाबाद में एक अन्य हादसे में तेज रफ्तार क्रेटा कार आगे चल रहे कंटेनर में जा घुसी। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन वाहन को काफी नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कोहरे के कारण ड्राइवर को आगे चल रहा कंटेनर समय रहते दिखाई नहीं दिया।

सरकार अलर्ट, कोहरे को लेकर गाइडलाइन जारी

लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए हरियाणा सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। सरकार ने कोहरे के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर गाइडलाइन जारी करते हुए लोगों से इसका सख्ती से पालन करने की अपील की है।
गाइडलाइन के अनुसार, लोगों को मौसम की जानकारी के लिए रेडियो, टीवी और समाचार पत्रों के माध्यम से लगातार अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है।

गुरुग्राम में सख्त कदम, सड़क किनारे पार्किंग पर रोक

उधर गुरुग्राम में ट्रैफिक पुलिस ने घने कोहरे को देखते हुए सड़क किनारे पार्किंग पर रोक लगा दी है। विजिबिलिटी 20 मीटर से भी कम होने के कारण खड़े वाहन हादसों की बड़ी वजह बन रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली बॉर्डर पर खड़े ट्रकों को भी हटवाया जा रहा है, ताकि दुर्घटनाओं की आशंका कम की जा सके।

इन जिलों में सबसे ज्यादा कोहरा

सोमवार सुबह हिसार, कैथल, गुरुग्राम, फतेहाबाद, सोनीपत, फरीदाबाद, नूंह और झज्जर समेत अधिकांश जिलों में घना कोहरा छाया रहा।

रविवार को भी कोहरे के कारण कई जिलों में हुए हादसों में एक स्कूली छात्रा समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कम गति में वाहन चलाएं और कोहरे के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!