Killer Arrested : लीव-इन पार्टनर की डंडे और बेलन से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने आरोपी बस चालक को किया गिरफ्तार
धर्म कॉलोनी में कहासुनी के बाद खौफनाक वारदात; वारदात के कुछ ही घंटों भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा, हत्या में इस्तेमाल डंडा और बेलन बरामद

Killer Arrested/गुरुग्राम
हरियाणा के गुरुग्राम स्थित धर्म कॉलोनी में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक शख्स ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी लीव-इन पार्टनर की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन थाना पालम विहार पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी (Killer Arrested) को महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।
पड़ोसियों ने मची चीख-पुकार, अस्पताल पहुँचने पर हुई मौत : Killer Arrested
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 सितंबर को पालम विहार थाना पुलिस को धर्म कॉलोनी स्थित एक मकान में महिला के गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची। वहाँ महिला खून से लथपथ पड़ी हुई थी। पुलिस ने फौरन एम्बुलेंस की मदद से महिला को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए ‘सीन-ऑफ़-क्राइम’ और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ टीमों ने घटनास्थल का मुआयना कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
मकान मालिक ने खोला राज: पति-पत्नी बनकर रह रहे थे, वास्तव में था लीव-इन : Killer Arrested
मकान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 22 सितंबर को गली में शोर सुनकर जब वे बाहर आए, तो देखा कि किराएदार आकाश अपनी पार्टनर के साथ मारपीट कर रहा था। आकाश ने महिला के सिर पर जोरदार वार किया और मौके से भाग निकला।
पुलिस पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ। आरोपी आकाश (33 वर्ष), जो मूल रूप से बरेली (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला है और गुरुग्राम में बस चालक के रूप में काम करता है, मृतका के साथ साल 2020 से लीव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
डंडे, पाइप और बेलन से की थी बर्बरता : Killer Arrested
पुलिस रिमांड और पूछताछ में आरोपी आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसने बताया कि 22 सितंबर को किसी बात को लेकर उन दोनों के बीच बहस हो गई थी। गुस्से में आकर उसने पास में रखे डंडे, लोहे/प्लास्टिक के पाइप और बेलन से महिला पर हमला कर दिया। सिर और शरीर पर गंभीर चोटें लगने के कारण महिला की मौत हो गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद : Killer Arrested
पालम विहार थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी आकाश को धर्म कॉलोनी क्षेत्र से ही धर दबोचा। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया डंडा, पाइप और बेलन भी बरामद कर लिया है।
