Jobless Thief: नौकरी छूटी तो करने लगा मंदिरों में चोरी, क्राइम ब्रांच ने आरोपी को दबोचा

फर्रूखनगर के श्याम बाबा मंदिर से चांदी के छत्र चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किए गए चांदी के 3 छत्र बरामद

Jobless Thief/गुरुग्राम
रोजगार छिनने के बाद फैली आर्थिक तंगी ने एक शख्स को अपराध की राह पर धकेल दिया। गुरुग्राम के फर्रूखनगर थाना क्षेत्र के एक प्रसिद्ध मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी (Jobless Thief) को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से मंदिर से चुराए गए चांदी के तीनों छत्र भी बरामद कर लिए गए हैं।

श्याम बाबा मंदिर को बनाया था निशाना : Jobless Thief

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला 20 और 21 सितंबर की दरमियानी रात का है। फर्रूखनगर के गांव झांझरोला खेड़ा स्थित प्रसिद्ध श्याम बाबा मंदिर से अज्ञात चोरों ने चांदी के छत्र चुरा लिए थे। अगले दिन 21 सितंबर को इस संबंध में फर्रूखनगर थाने में लिखित शिकायत दी गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

क्राइम ब्रांच ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को दबोचा : Jobless Thief

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए क्राइम ब्रांच फर्रूखनगर की पुलिस टीम को जांच सौंपी गई। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए 22 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर गांव झांझरोला खेड़ा मोड़ से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। आरोपी (Jobless Thief) की पहचान अमित कुमार (उम्र 42 वर्ष), निवासी गांव कालियावास, गुरुग्राम के रूप में हुई।

पूछताछ में छलका दर्द: नौकरी जाने के बाद बना चोर : Jobless Thief

पुलिस पूछताछ में आरोपी अमित कुमार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह पहले एक निजी कंपनी में काम करता था। हाल ही में उसकी नौकरी छूट गई थी, जिसके कारण वह भारी आर्थिक तंगी और मानसिक परेशानी से गुजर रहा था। इसी तंगी और परेशानी के चलते उसने रातों-रात मंदिर में चोरी करने की योजना बनाई और वारदात को अंजाम दिया।

बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई : Jobless Thief

पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किए गए चांदी के तीनों छत्र सकुशल बरामद कर लिए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई की जा रही है और मामले में गहनता से अनुसंधान जारी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤