Mewat News: मेवात में सरेराह दिखा बदमाशी का नंगा नाच, जेल से छूटते ही गूंजे डीजे और हवा में चमके कट्टे

नूंह बेल मिलते ही पूर्व सरपंच ने निकाला जुलूस, 6 KM तक थार-स्कॉर्पियो की छत पर हुड़दंग, हवा में लहराए हथियार

Mewat News/
हरियाणा के नूंह (Mewat News) जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाली सरेआम गुंडागर्दी की एक बेहद खौफनाक तस्वीर सामने आई है। भ्रष्टाचार और गबन के आरोप में जेल में बंद रहे गांव नहेदा के पूर्व सरपंच नसरू को कोर्ट से जमानत मिलते ही मेवात क्षेत्र में बदमाशी और हुड़दंग का नंगा नाच देखने को मिला।

जमानत मिलने की खुशी में पूर्व सरपंच के समर्थकों ने कानून-कायदों को ताक पर रखकर करीब 6 से 7 किलोमीटर लंबा एक शक्ति प्रदर्शन और जुलूस निकाला। इस जुलूस के दौरान लगभग 120 लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया।

Mewat News-

थार और स्कॉर्पियो की छतों पर हुड़दंग, डीजे पर थिरके समर्थक : Mewat News

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे 10-12 महंगी गाड़ियों (थार, स्कॉर्पियो) और दर्जनों बाइक के काफिले के साथ यह जुलूस निकाला गया। आरोपी पूर्व सरपंच के समर्थक गाड़ियों की छतों पर चढ़कर हुड़दंगबाज़ी करते रहे। तेज आवाज में डीजे बजाकर आम जनता और राहगीरों के रास्ते में भारी रुकावट पैदा की गई, जिससे घंटों ट्रैफिक बाधित रहा।

कट्टे लहराकर दी धमकी, दहशत में सहमे लोग : Mewat News

हद तो तब हो गई जब गांव में प्रवेश करते ही जुलूस में शामिल बदमाशों ने देशी कट्टे (अवैध हथियार) हवा में लहराए और आतिशबाजी कर गांव में डर का माहौल बना दिया। पीड़ित वर्तमान सरपंच जुबैर का आरोप है कि जेल से बाहर आते ही आरोपी पूर्व सरपंच नसरू ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की खुली धमकी दी है। इस खुलेआम गुंडागर्दी और दहशत के चलते गांव के लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।


120 लोगों पर केस दर्ज, पुलिस की सख्त कार्रवाई का दावा : Mewat News

घटना का वीडियो सामने आते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बिछौर थाने में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

नूंह पुलिस प्रवक्ता के अनुसार:

“यातायात नियमों के उल्लंघन, सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंगबाजी और अवैध हथियार लहराने के मामले में पूर्व सरपंच नसरू सहित राशीद, साबिर, आसिफ, तौफिक, जाबिद और करीब 120 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। किसी भी सूरत में ऐसी गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”

मेवात में इस तरह से अपराध और जेल से छूटने का जश्न मनाना यह साबित करता है कि बदमाशों में कानून का खौफ खत्म होता जा रहा है। फिलहाल पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान करने में जुटी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤