Khatu Shyam Salasar Balaji : होली पर बंद रहेंगे खाटू श्याम और सालासर बालाजी मंदिर, जानें कब होंगे दर्शन ?

Khatu Shyam Salasar Balaji : होली पर राजस्थान का खाटू श्याम मंदिर और सालासर बालाजी मंदिर के कपाट दो दिनों के लिए बंद रहेंगे । मंदिर प्रशासन की तरफ से खाटू श्याम और बालाजी के भक्तों के लिए सूचना जारी कर दी गई है । 3 से 5 मार्च तक मंदिरों में दर्शन बंद रहेंगे ।

सूतक काल के दौरान बंद रहेंगे कपाट

आपको बता दें 3 मार्च यानी कि मंगलवार को साल का पहला चंद्रग्रहण लगने वाला है जिसका सूतक काल मंगलवार सुबह साढे 6 बजे से ही शुरु हो जाएगा इसी को देखते हुए दोनों मंदिरों में बाबा श्याम और बालाजी महाराज के मंदिरों के कपाट दर्शनों के लिए बंद रहेंगे । मंदिर प्रशासनों के द्वारा पहले ही भक्तजनों के लिए सूचना जारी कर दी गई है ताकि किसी को कोई परेशानी ना हो ।

खाटू श्याम मंदिर दो दिनों के लिए बंद

3 मार्च को चंद्रग्रहण के चलते सुबह से ही भारत में सूतककाल शुरु हो जाएगा इसीलिए खाटू श्याम मंदिर के कपाट दर्शनों के लिए 3 मार्च को सुबह 6:25 बजे से अगले दिन 4 मार्च तक बंद रहेंगे । भक्त बाबा के दर्शन 4 मार्च को ही कर सकेंगे । इसी प्रकार चंदग्रहण के बाद 4 मार्च को खाटू श्याम बाबा की विशेष पूजा और श्रंगार के चलते 4 मार्च रात 10 बजे से 5 मार्च शाम 5 बजे तक 19 घंटों के लिए खाटू श्याम मंदिर के कपाट बंद रहेंगे ।

Khatu Shyam Mandir Closed

Khatu Shyam Mandir Closed

 

 

सालासर बालाजी मंदिर में भी बंद रहेंगे कपाट

इसी प्रकार सीकर में स्थित विश्व प्रसिद्ध सालासर बालाजी मंदिर के कपाट भी 3 मार्च को दर्शन के लिए बंद रहेंगे । बालाजी मंदिर के कपाट मंगलवार को सुबह 6:25 बजे से शाम 7:00 बजे तक बंद रहेंगे । चंद्रग्रहण खत्म होने के बाद शाम 7 बजे से रात 9 बजे तक बालाजी महाराज के दर्शन होंगे ।

 

ये भी पढें :- Holi 2026: चंद्रग्रहण के बीच कब होगी होली ? जानें होलिका दहन का शुभ समय !

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button