Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत अन्य राज्यों में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देशभर में मौसम उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा राज्य में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।
इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है और उत्तरपश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना से विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
लेकिन एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।
बाकी राज्यों को हाल
एक ट्रफ ओडिशा के आंतरिक हिस्सों से लेकर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है, जो मध्य छत्तीसगढ़, आंतरिक महाराष्ट्र, आंतरिक कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु से होकर गुजर रही है। मध्य छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) सक्रिय है।
सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी दर्ज की गई। पूर्वी असम और उत्तर कर्नाटक में हल्की वर्षा हुई।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई।
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा और तमिलनाडु में दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट देखी गई।











