Kal Ka Mosam: हरियाणा में कल कैसा रहने वाला है मौसम, देखें वेदर रिपोर्ट

Kal Ka Mosam: हरियाणा में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 2 दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में लू चलेगी।

Kal Ka Mosam: हरियाणा में गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए हैं। मौसम विभाग ने हरियाणा में 2 दिन के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत प्रदेश में लू चलेगी। मौसम विभाग ने लू को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है।

हरियाणा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। जिसके चलते लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। हीटवेव के अलर्ट को देखते हुए फतेहाबाद में स्कूलों का समय भी बदल गया है।

मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने 20 मई को हरियाणा के 12 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं रातें भी गर्म रहने वाली है।

वहीं 21 मई को हरियाणा के 13 जिलों सिरसा, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात व पलवल में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है।

लेकिन 22 मई को मौसम सामान्य रहने वाला है। 23 मई को प्रदेश के तीन जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में मौसम बदलेगा। इसके तहत बादल छाए रहने, गरज और चमक के साथ हवाएं चलने की संभावना है।

हरियाणा में सबसे गर्म रहा हिसार

हरियाणआ के अधिकतम तापमान में सोमवार को 0.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई है। इधर, हिसार प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। हिसार का अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!