Yamuna City: यमुना सिटी में बनेगा भारत का पहला डिज्नी वर्ल्ड थीम पार्क, ग्लोबल लेवल पर पर्यटन को लगेंगे चार चाँद
Noida: नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तेज़ी से हो रहे विकास में एक और सुनहरा पन्ना जल्द जुड़ेगा। जिसका नाम यमुना सिटी डिज्नी वर्ल्ड थीम पार्क है। यह पार्क उत्तर भारत का सबसे बड़ा मनोरंजन केंद्र बनने जा रहा है। इससे देश को पहली बार डिज्नी वर्ल्ड जैसी अंतरराष्ट्रीय थीम पार्क सुविधा भी मिलेगी।

Yamuna City: नोएडा-ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के तेज़ी से हो रहे विकास में एक और सुनहरा पन्ना जल्द जुड़ेगा। जिसका नाम यमुना सिटी डिज्नी वर्ल्ड थीम पार्क है। यह पार्क उत्तर भारत का सबसे बड़ा मनोरंजन केंद्र बनने जा रहा है। इससे देश को पहली बार डिज्नी वर्ल्ड जैसी अंतरराष्ट्रीय थीम पार्क सुविधा भी मिलेगी।
यमुना सिटी के सेक्टर 21 में फिल्म सिटी के पास डिज्नी वर्ल्ड थीम पर आधारित अंतरराष्ट्रीय मनोरंजन पार्क बनेगा। यमुना प्राधिकरण ने इस अत्याधुनिक मनोरंजन केंद्र के निर्माण के लिए विश्व प्रसिद्ध कंपनी डिज्नी वर्ल्ड के साथ करार किया है। यह पार्क यमुना सिटी के सेक्टर 21 में विकसित किया जाएगा।
जो प्रस्तावित सिनेमा सिटी से जुड़ा है। यहां विश्व स्तरीय झूले, एडवेंचर थीम, वाटर स्लाइड और डिज्नी थीम पर आधारित बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा। इस महीने सिनेमा सिटी का शिलान्यास हो सकता है। इससे यमुना सिटी ग्लैमर, मीडिया और रोजगार का बड़ा केंद्र बन जाएगी।
डिज्नी थीम पार्क में बच्चों और बड़ों के लिए रोमांचकारी झूले, वाटर पार्क और अंतरराष्ट्रीय स्तर की राइड्स होंगी। थीम रोड कनेक्टिविटी फिल्म सिटी से थीम पार्क तक की सड़क भी डिज्नी थीम पर बनेगी। इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। यमुना सिटी में मनोरंजन केंद्र को यूरोप, अमेरिका और ब्राजील जैसे देशों में स्थित वैश्विक पार्कों की तरह विकसित किया गया है।
प्राधिकरण की मंशा है कि पहले देश के लोग इन अत्याधुनिक झूलों का आनंद लें और फिर इन्हें अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी खोला जाए। यमुना प्राधिकरण की परियोजना पर फिलहाल योजना और डिजाइन का काम चल रहा है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
प्राधिकरण ने स्थानीय निवासियों और निवेशकों को आकर्षित करते हुए यमुना सिटी को न केवल आवासीय और औद्योगिक क्षेत्र, बल्कि भारत का अगला अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल बनाने के मुद्दे पर भी काम किया जा रहा है।