Haryana News

Indian Railways: भारतीय रेलवे में सफर करने पर मिलती हैं ये 5 फ्री सुविधाएं , क्या अप उठा रहे लुफ्त?

Advertisement
Advertisement

Indian Railways: भारतीय रेलवे(Indian Railways) को अगर हमारे देश की लाइफलाइन कहा जाए तो कुछ भी गलत नहीं होगा। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसके जरिए रोजाना करीब 4 करोड़ लोग एक जगह से दूसरी जगह पर आवागमन करते हैं। इस सफर के दौरान रेलवे की ओर से यात्रियों की कई प्रकार की सुविधाएं दी जाती हैं। इनमें से कुछ सुविधाएं ऐसी हैं, जिनके बारे में आम लोगों को ज्यादा पता नहीं होता। आज हम ऐसी ही 5 सुविधाओं के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो लोगों को एकदम फ्री मिलती हैं।

भारतीय रेलवे(Indian Railways) में फ्री मिलने वाली सुविधाएं

Advertisement

निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा

भारतीय रेलवे(Indian Railways) के नियमों के मुताबिक, अगर आप ट्रेन में सफर के दौरान अस्वस्थ महसूस करते हैं तो टीटीई से संपर्क करने या ट्विटर पर मैसेज करने पर रेलवे की ओर से निशुल्क प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की जाती है. यही नहीं, अगर यात्री की तबियत ज्यादा खराब हो तो वह अगले स्टेशन पर उसके इलाज का इंतजाम भी करवाती है।

क्लॉक रूम और लॉकर रूम

देश के सभी बड़े रेलवे (Railways) स्टेशनों पर भारतीय रेलवे की ओर से लॉकर रूम और क्लॉक रूम की सुविधा उपलब्ध है। यहां पर आप एक महीने तक अपना सामान रखकर जा सकते हैं. यह पूरी तरह निशुल्क नहीं है लेकिन इसका चार्ज इतना मामूली है कि बिल्कुल अखरता नहीं है। आप यहां पर सामान रखकर निश्चिंत हो सकते हैं।

वेटिंग हॉल में निशुल्क आराम की सुविधा

रेलवे (Railways) अधिकारियों के मुताबिक, सभी स्टेशनों में AC और नॉन एसी वेटिंग हॉल की सुविधा उपलब्ध होती है. अगर आपकी ट्रेन आने में काफी समय हो तो आप इन हॉल में जाकर आराम कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना ट्रेन टिकट दिखाना पड़ता है।

फ्री भोजन की सुविधा

अगर आप शताब्दी, राजधानी या दुरंतो जैसी खास ट्रेन में सफर करने जा रहे हैं लेकिन आपकी ट्रेन 2 घंटे से ज्यादा लेट है तो रेलवे की ओर से निशुल्क भोजन की सुविधा दी जाती है. आप चाहें तो अपनी मर्जी से ई-कैटरिंग सर्विस को पसंदीदा खाने का ऑर्डर भी दे सकते हैं।

कंबल, तकिया, बेडशीट की सुविधा

रेलवे (Railways) की ओर से AC1, AC2, AC3 कोच में सफर करने वाले सभी यात्रियों को एक कंबल, एक तकिया, दो बेडशीट और एक हेंड टॉवेल निशुल्क प्रदान किए जाते हैं। जबकि गरीब रथ में सफर करने पर यह सुविधा हासिल करने के लिए 25 रुपये एक्सट्रा देने होते हैं. कुछ ट्रेनों में स्लीपर क्लास में भी बेडरोल दिए जाने की सुविधा होती है।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!