Indian Air Force का Su-30 लड़ाकू विमान असम में क्रैश, गुरुग्राम का जाबांज़ बेटे समेत दो शहीद

Indian Air Force : इंडियन एयरफोर्स का सुखोई-30 लड़ाकू विमान गुरुवार को असम में क्रैश हो गया जिसमें देश के दो बहादुर जवान शहीद हो गए । लड़ाकू विमान को उड़ा रहे स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरगकर हादसे में शहीद हो गए । भारतीय वायुसेना का Su-30 MKI लड़ाकू विमान ने असम के जोराहट से उड़ान भरी जिसका शाम करीब 7 बजकर 42 मिनट पर ATC से संपर्क टूट गया ।

चलाया गया सर्च ऑपरेशन

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान सुखोई 30 के रडार से गायब होने के बाद विमान की खोज के लिए सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया जिसमें असम के Karbi Anglog में क्रैश होने की सूचना मिली । जहां से लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी वो जोहारट से करीब 60 किलोमीटर दूर है ।

गुरुग्राम का बहादुर बेटा शहीद

भारतीय वायुसेना द्वारा जानकारी दी गई है कि Su-30 MKI लड़ाकू विमान को उड़ा रहे स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुर्वेश दुरगकर शहीद हो गए हैं । हादसे में शहीद हुए स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ गुरुग्राम के सेक्टर 22 के रहने वाले थे ।

तलाशी अभियान के दौरान विमान के असम के कार्बी आंगलोंग इलाके में, जोरहाट से लगभग 60 किलोमीटर दूर क्रैश होने की जानकारी सामने आई। वायुसेना ने दोनों पायलटों स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ और फ्लाइट लेफ्टिनेंट पुरवेश दुरगकर की मौत की पुष्टि की है।

अनुज के पिता सेना में रह चुके हैं सुबेदार

स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ गुरुग्राम के सेक्टर-22 के निवासी थे। उनके पिता आनंद कुमार सेना में सुबेदार रह चुके हैं । रिश्तेदार और हरियाणा पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर चंद्रप्रकाश ने बताया कि अनुज ने करीब दस वर्ष पहले भारतीय वायुसेना ज्वाइन की थी। परिवार को उन पर हमेशा गर्व रहा।

घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां

परिजनों के अनुसार, अनुज की शादी की तैयारी घर में जोर-शोर से चल रही थी। रिश्तेदारों का आना-जाना लगा हुआ था और परिवार के सदस्य शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी।

लेकिन विमान हादसे की खबर मिलते ही पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का रडार से संपर्क टूट गया था। फिलहाल वायुसेना की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button
Created with ❤