हरियाणा में लड़की ने स्कॉर्पियो से पुलिस गाड़ी में मारी टक्कर, 20 फीट नीचे जाके गिरा होमगार्ड

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद से बड़ी खबर आ रही है। यहां पायलट बनने की तैयारी कर रही 19 साल की लड़की ने अपनी कार से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बडौली पुल के पास पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर लगने से गाड़ी से पुलिस का होमगार्ड फ्लाईओवर से करीब 20 फीट नीचे गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि गाड़ी में मशीन के पास बैठे सिपाही को गंभीर चोटें आई है। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
170 की स्पीड पर चला रही थी स्कॉर्पियो कार
जानकारी के मुताबिक, लड़की की पहचान कृतिका (19) के रुप में हुई है। वह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्कॉर्पियो कार चला रही थी। इसी दौरान उसने पुलिस की कार में टक्कर मार दी। जिसके चलते पुलिस का होमगार्ड फ्लाईओवर से नीचे गिर गया और गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं एक सिपाही दीपक को भी चोट आई है।
ऐसे हुआ हादसा
वहीं बीपीटीपी थाने के SHO इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि 19 साल की युवती कृतिका पायलट बनना चाहती है। सेक्टर-28 से लड़की ने अपने पिता की स्कॉर्पियो ली और तीन दोस्तों को बैठाकर ग्रेटर फरीदाबाद की ओर 170 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ा दी। इसी बीच बडौली पुल के पास ओवर स्पीड के चालान करने वाली इंटरसेप्टर नंबर 2 खड़ी हुई थी। युवती ने ब्रेक लगाए और हैंड ब्रेक खींच दिए। इससे स्कॉर्पियो घूम गई और पुलिस की गाड़ी से टकरा गई। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।