IMD Yellow Alert : गर्मी ने छुड़ाए छक्के ! लेकिन अब आ रही है राहत वाली खबर, IMD ने इन तारीखों के लिए जारी किया येलो अलर्ट

IMD Yellow Alert : उत्तर भारत में लगातार कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से एक बार फिर से राहत मिलने वाली है । IMD ने अलर्ट जारी कर लोगों को राहत देने वाली खबर दी है । मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में मौसम एक बार फिर से करवट लेगा और बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा ।
दो दिन तेज़ हवाओं के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर बताया है कि 12 मई और 13 मई को हरियाणा, दिल्ली एनसीआर में एक बाऱ फिर से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसम में बदलाव होगा और तेज़ हवाओं के साथ एक बार फिर से बारिश होगी जिससे तापमान में कमी आएगी । IMD Chandigarh ने बारिश का येलो अलर्ट जारी कर बताया है कि बारिश से पहले तेज़ हवाएं चलेंगी और तेज़ गरज चमक के साथ बारिश होगी ।
गर्मी ने छुड़ाए छक्के
मौसम विभाग ने रविवार के तापमान का आंकड़ा जारी किया है जिससे अंदाजा लगता है कि दिल्ली एनसीआर में कितनी भीषण गर्मी पड़ रही है । रविवार को पूरे हरियाणा में फरीदाबाद जिला सबसे गर्म रहा । रविवार को फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर गया जबकि गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा ।
तापमान में आएगी कमी
मौसम विभाग के अनुसार बारिश के बाद दिल्ली एनसीआर के तापमान में कुछ दिनों के लिए कमी आएगी जिससे भीषण गर्मी से निजात मिलेगी । लगातार पड़ रही भीषण गर्मी से कुछ दिनों के लिए राहत तो मिलेगी लेकिन फिर 15 मई के बाद से एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरु हो जाएगा ।