IMD Rain Alert : भीषण गर्मी के बीच आई राहत देने वाली ख़बर ! Delhi NCR Haryana में इस दिन होगी बारिश

IMD Rain Alert : पिछले कुछ दिनों से उत्तर भारत में पड़ रही भीषण गर्मी अभी और बढने वाली है । गर्मी इतनी भीषण हो गई है कि दिन में घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है । भीषण गर्मी की वजह से दोपहर में सड़कों पर कर्फ्यू जैसे हालात हो गए हैं । दोपहर होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है । मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के इलाकों में हीटवेव चलने का अनुमान जताया है । लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर भी आई है ।
बारिश की बूंदे करेगी गर्मी कंट्रोल
मौसम विभाग ने उत्तर भारत में पड़ती इस भीषण गर्मी से राहत देने वाला अलर्ट भी जारी किया है । मौसम विभाग का अनुमान है इस सप्ताह के अंत तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में बारिश हो सकती है । इसके अलावा उत्तर पूर्वी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में तेज़ गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है । (Today Weather Update)
जम्मू से दिल्ली तक होगी बारिश
वहीं, भीषण गर्मी के बीच भी उत्तर भारत के कुछ राज्यों में हल्की बारिश होगी। जम्मू कश्मीर, लद्दाख में 24, 25 अप्रैल को, हिमाचल प्रदेश में 25-28 अप्रैल तक, उत्तराखंड में 25, 26 अप्रैल को मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाओं 50 किमी की स्पीड से चलने का अलर्ट है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली में 26 से 28 अप्रैल तक छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश होगी। वहीं, पूर्वी भारत की बात करें तो उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 22 से 28 अप्रैल के दौरान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 24-28 अप्रैल के दौरान, झारखंड में 24 से 26 अप्रैल के दौरान, ओडिशा में 22-26 अप्रैल के दौरान गरज, बिजली और तेज हवाओं का अनुमान है। (Rain Alert)
26 अप्रैल को हरियाणा में मिलेगी राहत
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाली 26 अप्रैल को हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है । IMD ने अलर्ट जारी किया है कि 26 अप्रैल को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद और भिवानी को छोड़कर हरियाणा के बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है । जिसकी वजह से भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है ।
