IMD Alert : अगले तीन घंटो में गुरुग्राम समेत 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, IMD ने दिया ताज़ा अपडेट !

IMD Alert : गुरुग्राम समेत हरियाणा के कई जिलों में अगले तीन घंटों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है । मॉनसून की दस्तक से पहले मौसम ने करवट लेनी शुरु कर दी है । मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया है कि गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल समेत हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने वाली है ।

अचानक होगी तेज़ बारिश

मौसम विभाग ने सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर अलर्ट जारी कर सूचना दी है कि हरियाणा के सोनीपत, पानीपत, रोहतक, झज्जर, करनाल और गुरुग्राम में जिले में अगले कुछ घंटों में तेज़ हवाओं के साथ अचानक मेघगर्जन, आकाशीय बिजली के साथ साथ मध्यम बारिश हो सकती है ।

गुरुग्राम में अचानक सुहाना हुआ मौसम

गुरुग्राम में भी अचानक मौसम ने करवट ले ली है एक तरफ जहां रविवार सुबह से ही तेज़ धूप ने गर्मी की तपिश बढाई वहीं 11 बजते बजते मौसम ने अचानक करवट बदली और आसमान में काले काले बादल छा गए हैं । गुरुग्राम के कुछ इलाकों में तो धीमी धीमी बारिश की फुहारे शुरु हो चुकी हैं ।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button