DDA Housing Scheme: दिल्ली में सस्ता घर खरीदने का मौका, बस करना होगा यह काम

DDA Housing Scheme 2025: मेट्रो सिटी प्रॉपर्टी के रेट आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अपना घर खरीदना एक सपना सा ही लगता है। लेकिन सरकार अब आपका सपना पूरा करने के लिए मदद करेगी।

nn

इस स्कीम का नाम DDA योजना है। इस योजना के तहत सरकार लोगों को सस्ते घर मुहैया करा रही है। इस स्कीम के तहत आप केवल 8 लाख रुपये में दिल्ली में घर खरीद सकते हैं।

nn

दिल्ली में खरीदें सस्ता घर
nदिल्ली में सस्ता घर खरीदने का मौका मिल रहा है।  इसके लिए आपको डीडीए हाउसिंग स्कीम के तहत आवेदन करना होगा। दरअसल 15 जनवरी से इस योजना के तहत घरों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इस दौरान घरों की कीमत पर 25 प्रतिशत की छूट भी दी जा रही है। 

nतीन तरह के घर उपलब्ध
nDDA हाउसिंग स्कीम के तहत 3 तरह के घर उपलब्ध है। इसमें श्रमिक आवास योजना, सबका घर आवास योजना और स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत फ्लैट्स लॉन्च किए गए हैं। पहली योजना यानी श्रमिक आवास योजना में पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर घरों का आवंटन किया जा रहा है। 

nn

वहीं स्पेशल हाउंसिंग स्कीम के तहत ई-ऑक्शन के माध्यम से घर मुहैया करवाए जाएंगे। इन योजनाओं में ईडब्ल्यूएस से HIG तक के फ्लैट्स दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में मिल रहे हैं।

nकिस योजना में कैसे लें घर
n3 योजनाओं जैसे श्रमिक आवास योजना, सबका घर हाउसिंग स्कीम 2025 और स्पेशल हाउसिंग स्कीम के तहत अलग-अलग घर की बुकिंग की जा सकती है।

nn

श्रमिक आवास की बात की जाए तो इसके तहत DDA दिल्ली बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेल्फेयर बोर्ड के रजिस्टर्ड बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को 25 फीसदी की छूट दे रहा है। यही नहीं इसमें पीएम विश्वकर्मा के लाभार्थी भी फायदा ले सकते हैं। इस स्कीम की अंतिम तिथि 31 मार्च है।

nn

8 लाख में मिल जाएंगे घर
nइस स्कीम के तहत बुकिंग के लिे 2500 रुपए, बुकिंग फीस 50 हजार रुपए देना जरूरी है। आपको इस स्कीम में जो घर दिए जाएंगे वह नरेला पॉकेट 3,4,5,6 सेक्टर जी2 में दिए जाएंगे। कुल 700 ईडब्ल्यूएस फ्लैट्स उपलब्ध हैं। डिस्काउंट के बाद आपके 8 लाख 65 हजार से 8 लाख 80 हजार रुपए में ये घर मिल जाएंगे।

nn

कहां करें बुकिंग
nतीनों योजनाओं के लिए बुकिंग करने के इच्छुक लोगों को डीडीए की आधिरकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसका पता है https://dda.gov.in/ यहां जाकर ऑनलाइन कहीं से भी फ्लैट की स्कीम के मुताबिक बुकिंग की जा सकती है। इसके अलावा इस योजना की जानकारी के लिए एक टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध है. 18000110332 पर जाकर आप संपर्क भी कर सकते हैं। 

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!