Humanity: कार चलाते-चलाते महिला को रास्ते में आया अटैक, ERV-265 ने पहुंचाया अस्पताल, बची महिला की जान
पति अस्पताल में भर्ती, पत्नी को रास्ते में आया अटैक: 112 पर मिली सूचना के बाद बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंची ERV-265 की टीम, अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

Humanity/गुरुग्राम
खाकी वर्दी केवल कानून व्यवस्था संभालने के लिए नहीं, बल्कि संकट के समय नागरिकों के लिए ‘देवदूत’ बनने का काम भी करती है। गुरुग्राम में खाकी का ऐसा ही एक मानवीय (Humanity) चेहरा सामने आया है, जहाँ पुलिस की इमरजेंसी रिस्पॉन्स व्हीकल (ERV-265) टीम की मुस्तैदी और मानवीय संवेदनाओं के चलते एक महिला को सही समय पर इलाज मिल सका और उनकी जान बच गई।
क्या है पूरा मामला?: Humanity
घटना 28 सितंबर की तड़के सुबह करीब 5:45 बजे की है। सेक्टर-23 इलाके में 35 वर्षीय महिला अपनी कार से जा रही थीं। अचानक कार चलाते समय उन्हें गंभीर अस्वस्थता महसूस होने लगी और वे बेहोशी की हालत में जाने लगीं। महिला के पति, जो खुद लिवर की गंभीर बीमारी के कारण मेदांता अस्पताल में उपचाराधीन हैं, को पीड़िता ने फोन पर अपनी स्थिति बताई। पति ने तुरंत मेदांता अस्पताल के बेड से ही हरियाणा पुलिस के आपातकालीन नंबर पर संपर्क साधकर मदद मांगी।
देवदूत बनकर पहुंची ERV-265 टीम : Humanity
कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही ERV-265 पर तैनात पुलिस टीम ने एक सेकंड भी गंवाए बिना मौके की ओर दौड़ लगा दी। घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने तुरंत पीड़िता को नजदीकी मनीपाल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला को गर्भाशय (Uterus) में गंभीर अंदरूनी रक्तस्राव (Internal Bleeding) हो रहा था। डॉक्टरों के अनुसार, यदि पुलिस टीम उन्हें 10-15 मिनट भी देरी से लाती तो स्थिति जानलेवा हो सकती थी।
अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, परिजनों का छलका दर्द : Humanity
मानवता की मिसाल पेश करने वाली इस पुलिस टीम (जिसमें EASI दिनेश, EASI कृष्ण, सिपाही रवि कुमार और SPO करतार सिंह शामिल थे) ने सिर्फ अस्पताल पहुंचाकर अपनी जिम्मेदारी खत्म नहीं मानी। महिला के स्थिर होने के बाद टीम दोबारा अस्पताल पहुंची और उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना। पीड़िता के परिजनों ने पुलिस की इस तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आपात समय में जिस तरह 112 की टीम ने पहुंचकर मदद की, उसने पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और गहरा कर दिया है।
पुलिस आयुक्त ने की विशेष इनाम की घोषणा : Humanity
गुरुग्राम पुलिस आयुक्त ने टीम के इस असाधारण, त्वरित और मानवीय कार्य का संज्ञान लेते हुए ERV-265 की पूरी टीम को विशेष पुरस्कार (रिवॉर्ड) से सम्मानित करने का ऐलान किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहरवासियों की सुरक्षा और आपात स्थिति में तत्परता से सहायता प्रदान करना गुरुग्राम पुलिस की पहली प्राथमिकता है।
