Gurugram New Sectors : गुरुग्राम के इन 36 गांवों की ज़मीन खरीदेगी सरकार, बनाएगी नए सेक्टर, देखें पूरी लिस्ट

Gurugram New Sectors : गुरुग्राम के सेक्टरों में अपना घर खरीदने का सपना जल्द ही पूरा होने जा रहा है । हरियाणा सरकार जल्द ही गुरुग्राम के 36 गांवों की जमीन खरीदने वाली है । इन खरीदी हुई जमीनों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण नए सेक्टर बनाएगा जहां पर तमाम बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी और गुरुग्राम के हर उस व्यक्ति का सपना पूरा होने का मौका है जो सेक्टर में अपना आशियाना बनाना चाहता है ।

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के 36 गांवों से करीब 17,358 एकड़ जमीन खरीदने का प्लान बनाया है ताकि सड़कों, यूटिलिटीज़, बेहतर सीवरेज सिस्टम और ग्रीन एरिया डेवलेप किए जा सके । इस जमीन पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण नए तरीके से नए सेक्टर बनाने का प्लान बना रहा है ।

जानकारी के मुताबिक, बता दें कि सरकार ने 69 शहरों में कुल 1.7 लाख एकड़ भूमि विकसित करने का लक्ष्य रखा है। इसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में नए रिहायशी सेक्टर, व्यावसायिक जिले और संस्थागत क्षेत्र तैयार करना है। Gurugram New Sectors

मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में 13 शहरों में करीब 40,000 एकड़ भूमि सीधे समझौते के आधार पर खरीदी जाएगी जिसमें गुरुग्राम को प्राथमिकता दी गई है।जमीन बेचने के लिए पोर्टल

जानकारी के मुताबिक, भूमि खरीद की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है । अगर कोई ग्रामीण इस योजना के तहत अपनी जमीन सरकार को बेचना चाहता है तो इसके लिए सरकार ने ई-भूमि पोर्टल ebhoomi.jamabandi.nic.in को अधिकृत माध्यम बनाया है । अधिसूचित गांवों के भूमि मालिक इस पोर्टल पर जाकर अपनी जमीन का विवरण दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद सत्यापन और आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी । Gurugram New Sectors

नहीं होगा अधिग्रहण

जानकारी के अनुसार, सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया भूमि अधिग्रहण नहीं है । इस योजना को सुनकर बहुत से लोगों के मन में शंका होगी कि क्या ये जमीन अधिग्रहण है, तो इस शंका का जवाब है नहीं, ये जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया नहीं है बल्कि सरकार लोगों से जमीन खरीदना चाहती है । इसे धीरे-धीरे शुरू किया जाएगा । पहले स्टेज में, जमीन के मालिकों के साथ सीधे एग्रीमेंट के जरिए 13 शहरों में प्रोक्योरमेंट के लिए लगभग 40,000 एकड़ जमीन तय की गई है । गुरुग्राम इस शुरुआती कोशिश के सेंटर में है। Gurugram New Sectors

कौन कौन से 36 गांवों की जमीन लेगी सरकार ?

हरियाणा सरकार ने पहले फेज़ में गुरुग्राम के 36 गावों को चिन्हित किया है जहां पर सरकार जमीन मालिकों को अपनी जमीन बेचने के लिए ऑफर कर रही है । जिन गांवों की जमीनों की लिस्ट बनाई गई हैं उनमें गुरुग्राम के खेड़की दौला, कादीपुर, सीही, हरसुरू, बसई, गाडोली, गाडोली कलां, गाडोली, खुर्द, बेहरामपुर, उल्लावास, कादरपुर, बादशाहपुर, टीकली, पलड़ा, खरकी, नौरंगपुर, मैदावास, सिकंदरपुर बढ़ा, नखड़ौला, हयातपुर, नवादा, फतेहपुर, वजीरपुर, कांकरोला, मेवका, धनकोट, खेड़की माजरा, दौलताबाद, धनवापुर, मोहम्मदपुर झाड़सा, टीकमपुर, बाबूपुर, पवाला, खुशरूपुर, ढोरका शामिल हैं ।

जमीन के मालिक करें ये काम

जानकारी के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार ने गांवों का एक सटीक प्रोक्योरमेंट मैप निकाला है, जिससे जमीन के मालिक तुरंत देख सकेंगे कि उनकी जमीन नोटिफाइड इलाके में आती है या नहीं। मिली जानकारी के अनुसार, अगर HSVP इस जमीन को इकट्ठा करने में कामयाब हो जाता है, तो यह गुरुग्राम में अपने पिछले डेवलपमेंट के पैमाने से कहीं आगे निकल जाएगा। जानकारी के मुताबिक, अब तक, HSVP ने शहर में 52 सेक्टर डेवलप किए हैं। इनमें 44 रेजिडेंशियल, 6 इंडस्ट्रियल और 2 इंस्टीट्यूशनल शामिल है। इनमें कुल 49,950 प्लॉट डेवलप करके बेचे हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button