HSVP का मास्टर प्लान: सेक्टर-29 को चमकाने के लिए 10 करोड़ का बजट, सीमेंटेड सड़कें और नए फुटपाथ बनेंगे

एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक डॉ. चंद्रशेखर खरे के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और सड़क निर्माण के लिए एक कंपनी को टेंडर आवंटित भी कर दिया गया है।

HSVP : हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित महत्वपूर्ण सेक्टर-29 को गड्ढामुक्त करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। करीब 250 एकड़ में फैले इस वाणिज्यिक हब की लगभग सात किलोमीटर लंबी सड़कों की मरम्मत और नवीनीकरण पर प्राधिकरण करीब 10 करोड़ रुपये खर्च करेगा। लंबे समय से मरम्मत न होने के कारण यहाँ की सड़कों की हालत बदतर हो गई थी, जिससे वाहन चालकों को भारी असुविधा हो रही थी।

एचएसवीपी के मुख्य प्रशासक डॉ. चंद्रशेखर खरे के निर्देश पर स्थानीय अधिकारियों ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और सड़क निर्माण के लिए एक कंपनी को टेंडर आवंटित भी कर दिया गया है।

परियोजना के तहत, कुछ सड़कों को सीमेंट से बनाया जाएगा, जबकि शेष में तारकोल का उपयोग किया जाएगा।

इफको चौक से राइट्स तक: इफको चौक मेट्रो स्टेशन से लेकर राइट्स तक की लगभग 600 मीटर लंबी सड़क बार-बार क्षतिग्रस्त हो जाती है और यहाँ जलभराव की समस्या भी रहती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था के साथ इस मुख्य सड़क को अब सीमेंट का बनाया जाएगा।

रेस्तरां क्षेत्र की सड़क: सेक्टर-29 में बीकानेर स्वीट्स के सामने वाली मुख्य सड़क, जहाँ अधिकांश रेस्तरां, पब और बार स्थित हैं, उसे भी सीमेंटेड बनाने का निर्णय लिया गया है।

सड़कों के साथ-साथ सेक्टर की अन्य सुविधाओं को भी सुधारा जा रहा है:

नए फुटपाथ: मुख्य सड़कों पर नए सिरे से फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा। अधिकांश फुटपाथों की खराब हालत को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि पैदल चलने वालों को परेशानी न हो।

पार्किंग का पुनर्निर्माण: सेक्टर में मौजूद कई पार्किंग स्थलों की हालत भी खस्ता है। रोड़ियाँ निकल जाने के कारण वाहन चालकों को समस्या हो रही थी। लोगों की सहूलियत के लिए पार्किंग क्षेत्र का निर्माण भी नए सिरे से किया जाएगा, जिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का अनुमानित खर्च आएगा।

खाली जमीन की चारदीवारी: सेक्टर में एचएसवीपी की लगभग 80 एकड़ खाली जमीन है, जहाँ अज्ञात लोग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से मलबा डाल देते हैं। मलबा डालने वालों से जमीन को बचाने के लिए जीएमडीए द्वारा खाली जमीन की तारफेंसिंग (चारदीवारी) करवाई जाएगी। इसके लिए करीब 1 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट तैयार किया गया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!