HKRN: हरियाणा के कच्चे कर्मचारियों में दौड़ी खुशी की लहर, जल्द मिलेगी नौकरी की सुरक्षा, SOP तैयार
Kacche Karmchari: हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को बड़ी गुड न्यूज दे दी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम तहत लगे कर्मचारियों में खबर सुन खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सरकार ने इनकी नौकरी सुरक्षित करने के लिए बड़ा काम किया है।

HKRN: हरियाणा सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को बड़ी गुड न्यूज दे दी है। हरियाणा कौशल रोजगार निगम तहत लगे कर्मचारियों में खबर सुन खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। सरकार ने इनकी नौकरी सुरक्षित करने के लिए बड़ा काम किया है। आइए जानते हैं डीटेल में।
अब होंगे कच्चे कर्मचारी पक्के

HKRNL के तहत 5 साल पुराने कच्चे कर्मचारियों को अब रिटायरमेंट आयु तक सुरक्षा मिलेगी। इसके लिए SOP तैयार हो चुकी है। एसओपी को लेकर कर्मचारी संगठनों से सुझाव व आपत्तियां मांगी गई हैं, लेकिन अभी तक कर्मचारी संगठनों की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
लाखों कर्मचारियों का होगा भला

इसके चलते व्यावसायिक सुरक्षा को लेकर अधिसूचना जारी नहीं की जा सकती है। इस संबंध में कर्मचारी संगठनों को रिमाइंडर भेजे गए हैं, ताकि बाद में परेशानी न हो। प्रधान सचिव अनुराग रस्तोगी ने एचकेआरएनएल द्वारा नियोजित कर्मचारियों को नौकरी की सुरक्षा प्रदान करने के निर्णय को लागू करने में देरी की स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि यह लाखों कर्मचारियों को प्रभावित करने वाला मामला है।
भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सरकार की सख्ती
संगठन के कर्मचारियों से सुझाव प्राप्त करने के बाद एसओपी को लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के आरोपी एचसीएस अधिकारी अश्विनी कुमार की सेवाएं समाप्त करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इससे पहले भी सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में एचसीएस अधिकारी अनिल नागर और महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ के आरोप में एचसीएस अधिकारी रीगन कुमार को बर्खास्त किया था।
जल्द मिलेगी गुड न्यूज

हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारी अगर लम्बे समय से सेवाएं दे रहे हैं, तो उनके लिए अब नौकरी की सुरक्षा का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। SOP तैयार है, अब केवल कर्मचारियों के संगठन की ओर से जवाब का इंतजार है। यह एक बड़ा फैसला साबित हो सकता है, जिससे हरियाणा में कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को बड़ी खुशी मिलेगी।











