Haryana News

Hisar Airport: हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या की फ्लाइट का शेड्यूल हुआ जारी, जानें कितना होगा किराया

Advertisement
Advertisement

Hisar Airport: हरियाणा के लोगों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के पहले महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट (Maharaja Agrasen Hisar Airport) का उद्घाटन 14 अप्रैल को जाएगा। इसके बाद से यहां से फ्लाइट्स उड़नी शुरू हो जाएगी।

खबरों की मानें, तो हिसार से अयोध्या की फ्लाइट के शेड्यूल को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Airport Authority of India) की मंजूरी मिल गई है। अयोध्या के लिए उड़ने वाले 72 सीटर जहाज को हिसार एयरपोर्ट से पीएम मोदी हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी शंखनुमा नए टर्मिनल का शिलान्यास भी करेंगे। हिसार एयरपोर्ट अब अयोध्या के अलावा दिल्ली से भी सीधा कनेक्ट हो सकेगा।

Advertisement

 

हिसार एयरपोर्ट से जयपुर, जम्मू, अहमदाबाद और चंडीगढ़ की फ्लाइट का समय भी जल्द ही निर्धारित कर दिया जाएगा। खबरों की मानें, तो एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन विपिन कुमार ने पीएम मोदी के कार्यक्रम शेड्यूल और सुरक्षा को लेकर जानकारी ली। उन्होंने एयरपोर्ट पर जगह भी देखी और साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी की थी। इसके बाद वह वापस लौट गए हैं।

 

 

तीन हजार रुपये तक होगा किराया

खबरों की मानें, तो हिसार से अयोध्या जाने का किराया तीन हजार रुपये तक निर्धारित किया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी ने इसकी आधिकारी घोषणा नहीं की है। यह किराया रियायत दरों पर होगा। जिसे लेकर सरकार का एयरलाइंस के साथ MOU हो चुका है।

हिसार से पांच राज्यों के लिए उड़ेगी फ्लाइट

कहा जा रहा है कि हिसार से पांच राज्यों के लिए फ्लाइट्स उड़ेगी। इसके लिए एलायंस एयर ने कार्यालय खोलने का काम शुरू कर दिया है। कंपनी की तरफ से गुरुवार को कार्यालय खोलने के लिए कर्मचारियों को हिसार भी भेज दिया है। यहां पर कार्यालय स्थापित होने के बाद ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा मिल सकेगी।

 

 

दिल्ली-हिसार और आयोध्या के लिए फ्लाइट का शेडयूल

 

दिल्ली से हिसार एयरपोर्ट – सुबह 9.30 बजे

-हिसार एयपोर्ट पहुंचेगा – सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर

-हिसार से अध्योध्या एयरपोर्ट- सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर

-अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेगा – दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर

-अयोध्या से हिसार एयरपोर्ट पर वापसी- दोपहर एक बजकर 5 मिनट पर

-हिसार एयरपोर्ट पहुंचेगा -दोपहर 3 बजकर पांच मिनट पर

-हिसार से दिल्ली एयरोपर्ट के लिए वापसी- दोपहर 3 बजकर 35 मिनट पर

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!