Heavy Rain Alert: देश के इन हिस्सों में 10, 11 और 12 अप्रैल को होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Heavy Rain Alert: देशभर में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। हालांकि, इस बीच एक राहत की खबर सामने आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आगामी दिनों में कई राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। खासतौर पर उत्तराखंड में 10 से 12 अप्रैल तक बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा 11 जिलों में बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है।

उत्तराखंड में लगातार 3 दिन का भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग की मानें, तो 8 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। जिससे उत्तराखंड में मौसम का पूरी तरह बदल जाएगा। मौसम विभाग ने 10 से 12 अप्रैल 2025 तक पूरे राज्य में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। इस दौरान उत्तराखंड के 11 जिलों के लिए वज्रपात का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे बिजली कड़कने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और वहीं जरूरत होने पर ही अपने घरों से बाहर निकले।

 

मौसम में बदलाव की ये बताई जा रही वजह

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात और आंतरिक कर्नाटक से लेकर उत्तर तमिलनाडु तक फैले उत्तर-दक्षिणी गर्त के चलते भारत के अधिकतर हिस्सों में नमी वाली हवाएं पहुंचेगी। इसके साथ ही पूर्वोत्तर असम में भी ऊपरी हवा का चक्रवात एक्टिव है। ये सभी मिलकर देशभर में मौसम में बदलाव की वजह बन रहे है।

देश के इन राज्यों में गरज-चमक और बारिश होने की संभावना

इस मौसमी सिस्टम का असर दक्षिण भारत से लेकर पूर्वोत्तर भारत तक देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की मानें, तो केरल, माहे, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और झारखंड में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है।

जबकि, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी संभव है।

 

हरियाणा में भी हो सकती है बारिश

बता दें कि मौसम विभाग ने हरियाणा में भी 10 और 11 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!