Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी का कहर, 47 डिग्री तक पहुंचा तापमान, ऑरेंज अलर्ट जारी, इस तारीख से शुरू होंगे बादल बरसने
Haryana Weather: हरियाणा में इस समय गर्मी की भीषण मार पड़ रही है। आधे से ज्यादा जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान जा पहुंचा है। सिरसा में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया है। IMD ने आगामी दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

haryana Weather Update: हरियाणा में इस समय गर्मी की भीषण मार पड़ रही है। आधे से ज्यादा जिलों में 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान जा पहुंचा है। सिरसा में पारा 47 डिग्री तक पहुंच गया है। IMD ने आगामी दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
आज का मौसम 11 जून
आज के मौसम की बात करें तो IMD ने सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद और रोहतक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जगहों पर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 4 दिनों तक लू का प्रकोप जारी रहेगा।
सिरसा में तापमान

सिरसा में कल अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में भी लू का प्रकोप जारी रहा, राज्य में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे में आईएमडी ने 11 और 12 जून को ऑरेंज अलर्ट और 13 और 14 जून को येलो अलर्ट जारी किया है।
इस तारीख से बरसने शुरू होंगे बादल
13 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, लेकिन इसका कोई खास असर नहीं हुआ। मौसम विभाग ने कहा कि 20 जून से प्री-मानसून बारिश होने की संभावना है, जिससे 17 जून से कुछ राहत मिल सकती है। 16 जून को बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है, मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।
17 जून को मौसम फिर बदलेगा, जब बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी। दिन का तापमान संभवतः 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। यह दिन हरियाणा के लोगों के लिए राहत भरा रहेगा।











