RBI: लोन लिया है? तो खुश हो जाइए, RBI के फैसले से अब कम होगी आपकी EMI, इन 5 बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

Bank News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 जून 2025 को रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% कर दिया है। फरवरी 2025 से अब तक कुल 1% की कटौती हो चुकी है, जिससे लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिल रही है।

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 जून 2025 को रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% कर दिया है। फरवरी 2025 से अब तक कुल 1% की कटौती हो चुकी है, जिससे लोन लेने वालों को बड़ी राहत मिल रही है।

रेपो रेट में कटौती

इस फैसले के बाद देश के प्रमुख सरकारी और निजी बैंकों ने होम लोन, ऑटो लोन और पर्सनल लोन की ब्याज दरों में कमी की घोषणा की है। 7 जून को RBI ने रेपो रेट घटाकर 5.5% कर दिया था। फरवरी 2025 से कुल 1% की कटौती की गई है। इसके बाद बैंक ग्राहकों को सस्ता लोन भी ऑफर करेंगे।

जानिए किन बैंकों ने घटाई ब्याज दरें

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है। बैंक के मुताबिक अब PNB से होम लोन लेने वालों को 7.45% से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर लोन मिलेगा। अब आपकी EMI सस्ती हो सकती है। इसी तरह ऑटो लोन भी 7.80% सालाना की दर से मिलेगा।

बैंक ऑफ इंडिया ने RLLR को 8.85% से घटाकर 8.35% कर दिया है। इस फैसले से मौजूदा और नए ग्राहकों को राहत मिलेगी।

यूको बैंक ने 10 जून से अपने एमसीएलआर में 10 आधार अंकों की कटौती की है। वर्तमान में ओवरनाइट एमसीएलआर 8.15%, एक महीने के लिए 8.35%, तीन महीने के लिए 8.50%, छह महीने के लिए 8.80% और एक साल के लिए 9.00% है।

एचडीएफसी बैंक ने भी अपने सभी लोन टर्म पर एमसीएलआर में 10 अंकों की कटौती की है। मौजूदा ओवरनाइट और एक महीने की दरें 8.90%, तीन महीने की दरें 8.95% और छह महीने से तीन साल की दरें क्रमशः 9.05% और 9.10% होंगी।

बैंक ऑफ बड़ौदा ने भी चुनिंदा लोन होल्डिंग्स के लिए अपने रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (आरएलएलआर) में 50 आधार अंकों की कटौती की घोषणा की है। इसके बाद बैंक की वेबसाइट पर होम लोन के लिए शुरुआती ब्याज दर 8% बताई गई है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि नई कटौती के बाद दरों में संशोधन किया जाएगा या नहीं।

पुराना है होगी बल्ले बल्ले

अगर आपका होम लोन पहले ही प्रोसेस हो चुका है तो इस बार आपको ज्यादा फायदा मिल सकता है। दरअसल RBI द्वारा रेपो रेट में 0.50% की कटौती के बाद कई सरकारी बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती की है। पहले आमतौर पर कम ब्याज दरों का फायदा सिर्फ नए ग्राहकों को मिलता था, लेकिन इस बार बैंकों ने पुराने ग्राहकों के लिए भी ब्याज दरों में बदलाव किया है।

ऐसी कम होगी ईएमआई

अगर आपका लोन रेपो रेट से जुड़ा है यानी RLLR पर आधारित है तो आपको EMI का सीधा फायदा मिलेगा। बैंक खुद ही आपकी EMI कम कर देगा या लोन की अवधि यानी टेन्योर कम कर देगा। लेकिन अगर बैंक सिर्फ टेन्योर घटाता है और आप EMI कम करवाना चाहते हैं तो आप बैंक से इसके लिए कह सकते हैं।

 

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!