Haryana News: हरियाणा के गूगल बॉय कौटिल्य करेंगे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई, मिली 25 लाख की स्कॉलरशिप

Haryana News: हरियाणा में करनाल के कौटिल्य पंडित गूगल बॉय के नाम से मशहूर है। जैसे ही कौटिल्य पंडित का नाम सामने आता है, वैसे ही वो छोटा सा बच्चा फटाफट जवाब देता हुआ नजर आता है।

दरअसल, कैटिल्य ने महज 5 साल की उम्र में दुनिया भर के देशों की कैपिटल, करेंसी, जनसंख्या और भौगोलिक जानकारी को अच्छे से याद कर लिया था। जिसके चलते वह गूगल बॉय के तौर पर मशहूर हो गए हैं। उन्हें अमिताभ बच्चन के फेमस शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी बुलाया गया था और कई न्यूज चैनल्स पर उनका इंटरव्यू भी हुआ था। अब कौटिल्य को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। 

17 साल की उम्र में इंग्लैंड की यूनिवर्सिटी से करेंगे पढ़ाई

खबरों की मानें, तो कौटिल्य महज 17 साल की उम्र में इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ फिजिक्स की पढ़ाई करने जा रहे हैं। वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से ब्रह्मांड विज्ञान (कॉस्मोलॉजी), प्लाज्मा फिजिक्स, डार्क मैटर, पार्टिकल थ्योरी और AI फॉर ह्यूमैनिटी में रिसर्च करेंगे।

25 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली

खबरों की मानें, तो ऑक्सफोर्ड के बॉलियोल कॉलेज की ओर से अगस्त में ही कौटिल्य को ऑफर मिला है। उनकी डिग्री की शुरुआत अक्टूबर से होगी। इसके साथ ही उन्हें 25 लाख रुपये की स्कॉलरशिप मिली है। कौटिल्य ने हाल ही में जीडी गोयनका स्कूल से 12वीं पास की है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!