Haryana: हरियाणा के युवाओं की बल्ले-बल्ले, अब घर बैठे मिलेंगे हर महीने 3500 रुपये

जो युवा बेरोजगार है उनके लिए भी ‘सक्षम योजना’ के नाम से स्कीम चलाई हुई है। इस योजना के तहत बेरोजगारों को हर महीने राशि प्रदान की जाती है।

Haryana: हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार द्वारा लोगों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। जो युवा बेरोजगार है उनके लिए भी ‘सक्षम योजना’ के नाम से स्कीम चलाई हुई है। इस योजना के तहत बेरोजगारों को हर महीने राशि प्रदान की जाती है। विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी द्वारा युवाओं को बड़ा तोहफा देते हुए बेरोजगारी भते में बढ़ोतरी की थी।

1 अगस्त 2024 से बेरोजगारी भत्ता बढ़ाने की घोषणा करते हुए सीएम सैनी ने कहा कि 12वीं पास बेरोजगारों का बेरोजगारी भत्ता 900 रूपए से बढ़ाकर 1200 रूपए कर दिया गया है। वहीं स्नातक बेरोजगारी भत्ता 1500 रूपए से बढ़ाकर 2000 रूपए किया गया है। इसके अलावा स्नातकोत्तर बेरोजगारी भत्ता 3000 से बढाकर 3500 रूपए किया गया है।

ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाईट https://www.hreyahs.gov.in/ पर जाएं।

Haryana Saksham Yojana” लिंक पर क्लिक करें।

ऑनलाइन आवेदन करें” लिंक पर क्लिक करें।

आवश्यक दस्तावेजों के साथ पूर्ण रूप से भरें।

आवेदन फॉर्म को Submit करें।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!