Haryana News

Haryana: हरियाणा के गुरुग्राम में 500 अवैध झुग्गियों पर चला प्रशासन का पीला पंजा

Advertisement
Advertisement

Haryana:  हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुवार को सेक्टर-57 में करीब 500 अवैध झुग्गियों पर बुलडोजर चलाया। ये झुग्गियां एचएसवीपी की जमीन पर बनाई गई थीं। इनमें रहने वाले लोगों से कुछ लोग किराया वसूल रहे थे। एचएसवीपी की जमीन पर करीब डेढ़ हजार झुग्गियां और बनी हुई हैं, जिन्हें शुक्रवार और शनिवार को तोड़ा जाएगा। एचएसवीपी ने 15 साल पहले सेक्टर-57 के लिए जमीन का अधिग्रहण किया था। मौजूदा समय में सेक्टर-57 में करीब तीन हजार परिवार रह रहे हैं। इस सेक्टर की योजना के तहत करीब तीन एकड़ जमीन पर शॉपिंग सेंटर बनना है। आरक्षित जमीन पर करीब दो हजार झुग्गियां डली हुई थीं।

दो दिन से एचएसवीपी की तरफ से मुनादी करवाई जा रही थी। झुग्गी में रहने वाले लोगों से अपील की जा रही थी कि इन्हें खाली किया जाए। गुरुवार सुबह 11 बजे तोड़फोड़ दस्ता मौके पर पहुंच गया। झुग्गियों को खाली करने के लिए एक घंटे की मोहलत दी गई। इसके बाद बुलडोजर ने टीन शेड से निर्मित इन झुग्गियों को तोड़ना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक करीब पांच सौ झुग्गियों को मलबे में मिला दिया था।

Advertisement

कार्रवाई दौरान भारी पुलिस बल मौजूद रहा। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। इस अभियान के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ ज्ञानचंद सैनी मौजूद रहे। एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि इस शॉपिंग सेंटर को विकसित करने की योजना है। एचएसवीपी प्रशासक वैशाली सिंह और संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक के दिशा-निर्देशानुसार इस जमीन को खाली करवाने की प्रक्रिया को शुरू किया है। इस मौके पर जेई अमनदीप, विकास सैनी, संदीप बेदी, गौरव आदि मौजूद रहे।

शॉपिंग सेंटर विकसित किया जाएगा

इस जमीन को खाली करने के बाद नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग से इस जमीन पर शॉपिंग सेंटर का नक्शा तैयार किया जाएगा। इसके बाद ई-नीलामी के माध्यम से दुकानों को बेचा जाएगा। पानी, सीवर और पार्किंग तैयार करवाई जाएगी। शॉपिंग सेंटर बनने के बाद सेक्टर-57 के निवासियों को राहत मिलेगी।

किराया वसूला जा रहा था

बताया जा रहा है कुछ भूमाफिया इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों से किराया वसूल रहे थे। दो से तीन हजार रुपये प्रति माह किराया वसूल किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान झुग्गी वालों का कहना था कि उनका क्या कसूर है। उनसे किराया वसूला जा रहा था।

आज भी अभियान चलेगा

एचएसवीपी की जमीन पर करीब दो हजार झुग्गियां हैं। शुक्रवार और शनिवार को दोबारा तोड़फोड़ अभियान चलाया जाएगा। बची झुग्गियों को मलबे में मिलाया जाएगा। इनमें रहने वाले लोगों को खाली करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!