Haryana: हरियाणा के इस जिले से चलेंगी 10 नई AC बस, ये रहेगा रूटमैप

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फरीदाबाद से चंडीगढ़, शिमला और देहरादून रूट पर जल्द ही नई AC बसें चलने वाली है। जानकारी के मुताबिक, इस रूट पर 10 नई बसों को चलाया जाएगा। जिसे लेकर रोडवेज विभाग कागजी कार्रवाई को पूरा कर रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा रोडवेज फरीदाबाद शाखा के महाप्रबंधक (GM) ने बताया कि, परिवहन विभाग ने फरीदाबाद डिपो को 10 नई AC बसें भेज दी है। अभी तक उनके पास बसों की संख्या 160 थी लेकिन अब 10 नई बस मिलने के बाद यह संख्या 170 हो गई है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इन बसों को चंडीगढ़, शिमला और देहरादून रूट पर चलाया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग सहारनपुर और मेरठ के लिए बस सेवा की मांग कर रहे हैं। इन बसों के शुरू होने से सहारनपुर और मेरठ के यात्रियों को भी फायदा होगा। Haryana News
डिपो मं हुई 170 बसे

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद रोजवेज डिपो से अमृतसर, जयपुर, दिल्ली, आगरा, चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, वैजनाथ, कटरा, मथुरा और अलीगढ़ के लिए बसे चलाई जाती हैं। इन 10 AC बसों के चलने से बसों की संख्या बढ़ी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, अभी तक केवल चंडीगढ़, शिमला, देहरादून, जयपुर के रूट पर ही AC बसों की सेवा थी। लेकिन अब कई दूसरे रूट पर भी लोगों को ये सेवा मिलेगी। इसके साथ ही फरीदाबाद औद्योगिक शहर है। इसलिए यहां पर दूर-दराज से लोग आकर काम करते है। नई बसों के संचालन से इन लोगों को सुविधा मिलेगी। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, माना जा रहा है कि अगले तीन दिनों में बस सेवा को शुरू किया जा सकता है। जिसके बाद रूट प्लान रेडी कर बसों को चलाया जाएगा।










