Haryana: हरियाणा के इस जिले को मिली सड़क और मेट्रो परियोजना, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना शुरू की है। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक सड़क चौड़ीकरण का काम प्रारंभ हो गया है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 200 करोड़ रुपए है।
नोटिस किए जारी
वहीं NHAI ने स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर सड़क के किनारे अवैध निर्माणों को हटाने का काम शुरू कर दिया है। प्रभावित दुकानदारों और निवासियों को नोटिस जारी किए गए हैं। कुछ स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर चिंता जताई है। अधिकारियों का कहना है कि सभी कार्य नियमों के अनुसार किए जा रहे हैं।
इस रोड पर ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो का निर्माण भी प्रस्तावित है। यह रूट शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है। यहां से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। सड़क चौड़ी होने से वाहनों की आवाजाही आसान होगी। यात्रियों का समय बचेगा।

परिवहन को मजबूती
परियोजना में आधुनिक सुविधाएं जैसे फुटपाथ, ड्रेनेज सिस्टम और स्ट्रीट लाइट्स का निर्माण भी शामिल है। इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी, बल्कि गुरुग्राम की आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। मेट्रो के शुरू होने से सार्वजनिक परिवहन को मजबूती मिलेगी और शहर के विभिन्न हिस्सों में आवागमन सरल होगा।











