Haryana Weather Update: हरियाणा में आज दिनभर खराब रहेगा मौसम, अगले तीन घंटों में फिर शुरू होगी बारिश
Haryana Weather Update: हरियाणा में आज दिनभर मौसम खराब रहने वाला है। इसी बीच चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। यह अलर्ट दोपहर 12.05 बजे जारी किया गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन घंटों में नूह, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, जींद, कैथल, जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्रों में हवाओं और गरजचमक के साथ कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।