Haryana Weather Update: हरियाणा में कल बदलेगा मौसम का मिजाज, इन 17 जिलों में प्री मानसून बारिश की चेतावनी
हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह से बदल गया है लगातार बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के 17 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों पूरी तरह से बदल गया है लगातार बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के 17 जिलों में आज बारिश का अलर्ट है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की बारिश होगी। इन जिलों में गरज के साथ तेज (30-40 किमी/घंटा) हवाएं चलेंगी।
जानकारी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के बाद अब राज्य में प्री-मानसून सक्रिय होगा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, आने वाले दिनों में हरियाणा में अच्छी बारिश होने की संभावना है। जून में राज्य में मानसून के प्रवेश की संभावना है जुलाई में पूरे राज्य में मानसून दस्तक दे सकता है

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. चौधरी चरण सिंह; मदन खीचड़ ने बताया कि आज से प्री-मानसून हवाएं चलने की संभावना के साथ मौसम में फिर से बदलाव होने की संभावना है।
कल 15 जिलों में बारिश का अलर्ट
पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इस दौरान पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में भी आंधी और तेज हवाएं चलेंगी।











