Haryana Weather Update: हरियाणा के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज फिर से प्रदेश में मानसून एक्टिव हो रहा है।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। आज फिर से प्रदेश में मानसून एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग ने सोमवार सुबह यमुनानगर, अंबाला, पंचकुला, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग की तरफ से सुबह साढ़े 10 बजे तक इंद्री, रादौर, नीलोखेड़ी, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायगणगढ़, पंचकूला में बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 KMPH की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार है।
Also Read
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार 25 जुलाई तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ हवाएं चलेगी।
