Weather Update : आज से बदलेगा मौसम ! पूरे हरियाणा में बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश और गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया है ।

Weather Update : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है । मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए पूरे हरियाणा में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है । हालांकि पिछले कुछ दिनों से हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप कम तो हुआ है लेकिन ये तूफान से पहले का सन्नाटा है।
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश और गरज चमक का येलो अलर्ट जारी किया है । मौसम विभाग चंडीगढ ने 22 जनवरी गुरुवार के लिए हरियाणा के पंचकुला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, अंबाला और सिरसा के लिए अलर्ट जारी किया है । (Haryana Weather)
मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों में पूरे हरियाणा में मौसम में बड़ा बदलाव आएगा और फिर बारिश होगी । पहले से ही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की हुई है । इस दौरान बारिश के साथ साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलेंगी । हवाओं की गति 60 गति प्रति घंटा तक पहुंच सकती है । (Mausam Update)

23 जनवरी को पूरे हरियाणा में अलर्ट
मौसम विभाग चंडीगढ द्वारा 23 जनवरी शुक्रवार के लिए पूरे हरियाणा में अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, करनाल और सोनीपत में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा जबकि बाकि बचे हरियाणा के जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है । मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के बाद हरियाणा में एक बार फिर से शीतलहर का दौर लौटेगा ।











