Haryana Weather Update: हरियाणा वालों हो जाओ सावधान, आज और कल नहीं अब इस दिन तक ताबड़तोड़ बरसेंगे बादल, जारी हुआ अलर्ट
हरियाणा में मौसम विभाग का आज से बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते कई जिलों में भारी बारिश और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम विभाग ने 24 जून से 29 जून तक बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसके चलते कई जिलों में भारी बारिश और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तापमान में भी गिरावट आएगी। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।
हरियाणा में आज इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग ने बताया कि मंगलवार को पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने रोहतक, भिवानी, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिलों के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में भी 25 जून को बारिश होगी
मौसम विभाग ने 25 जून को हरियाणा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके चलते चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर जिलों के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत
और सोनीपत जिलों में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल
जिले में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
हरियाणा में भी 26 जून को बारिश होगी
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में 26 जून को भी बारिश जारी रहेगी। येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते चंडीगढ़, पंचकूला और अंबाला में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद और सिरसा में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। फतेहाबाद,हिसार,भिवानी,चरखी,दादरी,झज्जर,रोहतक,महेंद्रगढ़ और रेवाडी जिलों में बारिश की संभावना है।