Haryana Weather: आज फिर भीगेगा पूरा हरियाणा, मौसम विभाग ने 21 जिलों में जारी किया अलर्ट, जानें वेदर रिपोर्ट
मानसून तेजी से प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। प्रदेश के 16 जिलों में बारिश दर्ज की गई।

Haryana Weather: मानसून तेजी से प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश सोमवार सुबह तक जारी रही। प्रदेश के 16 जिलों में बारिश दर्ज की गई।
चरखी दादरी में सबसे ज्यादा 105.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसी तरह नारनौल में 84.5 मिमी बारिश हुई। अच्छी बारिश से जहां धान की खेती करने वाले किसानों को फायदा होगा, वहीं लोग बाढ़ से परेशान हैं। मंगलवार को पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है।

यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है।
सिरसा में शेखुपुरिया के पास नदी टूटने से 50 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक प्रदेश में बारिश की संभावना है।
मौसम विज्ञानियों ने अलर्ट भी जारी किया है। दिन में गर्मी के दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया था, जो अब गिरकर 32 डिग्री के आसपास पहुंच गया है।
मानसूनी हवाओं की सक्रियता भी तेजी से बढ़ी है। हवा में नमी के कारण बारिश तेज हो सकती है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।











