Haryana Weather: हरियाणा में दो दिन तक ताबड़तोड़ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश अलर्ट

हरियाणा में मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 6 जुलाई से लेकर 10 जु़लाई तक लगातार बारिश होगी

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम विभाग ने 10 जुलाई तक के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 6 जुलाई से लेकर 10 जु़लाई तक लगातार बारिश होगी। जिसके चलते 6 और 7 जुलाई को अरेंज अलर्ट और आठ, नौ और 10 जुलाई को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

हरियाणा में आज यहां होगी बारिश
चंडीगढ़, पंचकुला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, मेवात, पलवल, फरीदाबाद जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद , भिवानी, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

महेंद्रगढ़, रेवाडी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जिंद, चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।

7 जुलाई को यहां होगी बारिश
चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुड़गांव डिस्ट्रिक्ट्स में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी ददरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ एंड रेवाड़ी डिस्ट्रिक्ट में बारिश होने की संभावना है।

चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने/भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

महेन्दरगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, चरखी ददरी में भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली गिरने की संभावना है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!