Haryana Weather: हरियाणा में अब भयंकर गर्मी का जमाना होगा छूमंतर, इस तारीख से प्री-मानसून की हवाएं बदलेंगी मौसम का मिजाज
हरियाणा राज्य में गर्मी की भयंकरमार से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने खुशखबरी का अलर्ट जारी कर दिया है। जल्द ही हरियाणा में प्री-मानसून का आगमन होने वाला है। इसके बाद हरियाणा में मौसम सुहाना सुहाना होगा।

Haryana Weather: हरियाणा राज्य में गर्मी की भयंकरमार से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने खुशखबरी का अलर्ट जारी कर दिया है। जल्द ही हरियाणा में प्री-मानसून का आगमन होने वाला है। इसके बाद हरियाणा में मौसम सुहाना सुहाना होगा।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभागाध्यक्ष डा. मदन खीचड़ के अनुसार, 18 जून तक प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से धूलभरी हवाएं चल सकती हैं और बादलवाई का मिजाज बना रहेगा।

मौसम वैज्ञानिकों ने गुड न्यूज देते हुए बताया की 19 जून से राज्य में प्री-मानसून हवाएं आने की संभावना के चलते मौसम में फिर बदलाव आने की संभावना है, जिससे वातावरण सुहाना हो जाएगा। तापमान में तगड़ी गिरावट देखने को मिलेगी।










