Haryana Weather: मौसम वैज्ञानिकों ने आज हरियाणा में भीषण गर्मी का अलर्ट कर दिया जारी, इन जिलों में चलेगी भयंकर लू
Haryana weather Report: हरियाणा में गर्मी ने लोगों की का जीना हराम कर हैं। आने वाले दो दिन और अधिक गर्मी वाले हो सकते हैं क्योंकि तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 13 और 14 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Hayana Weather: हरियाणा में गर्मी ने लोगों की का जीना हराम कर हैं। आने वाले दो दिन और अधिक गर्मी वाले हो सकते हैं क्योंकि तापमान में 2 से 3 डिग्री की और वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा 13 और 14 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। आइए देखें हैं हरियाणा का आज का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर-पश्चिमी हवाएं बढ़ाएगी हरियाणा का तापमान
इस समय प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी व पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। 13 जून तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के बादल व धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं। 14 जून को हवा की दिशा में बदलाव की संभावना है, जिससे मौसम में बदलाव होने की संभावना है।
भयंकर लू करेगी जीना मुश्किल

मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि अगले चार दिनों में लू चलने की संभावना है। हरियाणा में पिछले तीन दिनों से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। सोमवार को प्रदेश के सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे कम तापमान पंचकूला में रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया।
जिलेवार तापमान (न्यूनतम अधिकतम)
अम्बाला 43.7 29.2
हिसार 44.0 27.5

करनाल 43.5 26.5
नारनौल 44.6 28.0

रोहतक 45.6 29.2
भिवानी 43.0 28.3
सिरसा 46.4 29.8
गुरूग्राम 42.5 28.2
पंचकुला 40.7 24.8










